5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 22 दिसंबर 2018: आज सिंह राशि वाले जातकों के लिए नौकरी में बदलाव की संभवनाएं बन रही है

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 21, 2018

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि: कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आप के कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि: पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

कर्क राशि: सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बड़ सकता है।

सिंह राशि: जल्दबाजी न करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि: बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

तुला राशि: आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा।

वृश्चिक राशि: सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर है।

धनु राशि: क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।

मकर राशि: आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन-भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

कुंभ राशि: आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।

मीन राशि: वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा। मोज-मस्ती में समय बीतेगा। माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा।