4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 22 जनवरी 2019: आज का दिन इन 5 राशि के जातकों के जीवन में मचाएगा उथल-पुथल

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 21, 2019

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नहीं है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें और लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि: परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

कर्क राशि: कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे वो आज संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें।

सिंह राशि: कुसंगती से बचें। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें।

कन्या राशि: आप के किये वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग है। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीती से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।

तुला राशि: संतान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जरूरत मंद व्यक्ति पर परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका पैसा मिलेगा। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि: अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

धनु राशि: कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं, श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि: व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कुंभ राशि: आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी आवश्यक है। दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे।

मीन राशि: बिना सोचे समझे कुछ न करें। आप की बातों से अपनों को नाराज कर देंगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि संभव है। सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग