5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 जून राशिफल : रविवार का दिन इन राशियों के लिए बना रहा हैं धन प्राप्ति के योग, जानें अपनी राशि के बारे में

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jun 23, 2018

rashifal

24 जून राशिफल : रविवार का दिन इन राशियों के लिए बना रहा हैं धन प्राप्ति के योग, जानें अपनी राशि के बारे में

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आप क्यों दुसरों के मामलों में दखल देकर अपना अपमान करवाते हैं। स्वस्थ्य में सुधार होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आज के दिन आपकी मेहनत अधिक होगी। निवेशादि में मनोनुकूल लाभ मिलेंगे, यात्रा संभव होगी।

वृषभ राशि: मन अनुकूल यात्रा होगी जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। भय-तनाव हावी रहेंगे, झंझटों में न पड़ें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धनागम होगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।

मिथुन राशि: आज आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। फालतू खर्च अधिक हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोरी, दुर्घटनादि से हानि संभव है। वाहन मशीनरी पर खर्च संभव है।

कर्क राशि: कई दिनों से आप जिस व्यक्ति को ढूंढ रहे थे आज अकस्मात उससे मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। अचानक हानि की आशंका है।

सिंह राशि: अपने नजदीकियों से दुरिया बढ़ेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि: व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज की व्यववस्था आसानी से हो जाएगी। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता व तनाव रहेंगे, विवाद करने से बचें।

तुला राशि: अपनी आदतों के कारण आप लोगों से संबंध बिगाड़ लेंगे। कुसंगति हानि दे सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। किसी से भी विवाद करने से बचें।

वृश्चिक राशि: जो सोचते हैं उसे पूरा करें, आप बहूत आगे जा सकते है। संभल जाएं, हानि के योग हैं। गृहस्‍थ सुख मिलेगा, घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। यात्रा से कई लाभ होंगे।

धनु राशि: उन्नतीप्रद समय चल रहा है, प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। रोजगार प्राप्ति संभव है। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे।

मकर राशि: परिजनों के साथ भुलकर भी व्यव्सायिक संबंध न बनाएं। घर में तनाव हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, तनाव हो सकता है।

कुंभ राशि: अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें यह संसार का नियम है जिस पेड़ पर फल लगे रहते है लोग वहीं पत्थर मारते है। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा।

मीन राशि: आज आपके परीक्षा में प्रयास सफल रहेंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। दुष्ट व्यक्ति हानि पहुंचाएंगे। विवाद करने से बचें।