scriptआज का राशिफल 25 मार्च 2019: परिवार के सहयोग से बड़ा काम होगा, जानिए किस्तम बदलने का उत्तम समय | aaj ka rashifal 25 March 2019 rashi aaj ka tula rashi rashifal | Patrika News

आज का राशिफल 25 मार्च 2019: परिवार के सहयोग से बड़ा काम होगा, जानिए किस्तम बदलने का उत्तम समय

locationभोपालPublished: Mar 24, 2019 07:24:32 pm

Submitted by:

Faiz

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

1. मेष राश‍िफल/Aries Horoscope Today: कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

2. वृषभ राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today: पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

4. कर्क राश‍िफल/Cancer Horoscope Today: अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं। समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

5. सिंह राश‍िफल/Leo Horoscope Today: अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

6. कन्या राश‍िफल/Virgo Horoscope Today: हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

7. तुला राश‍िफल/Libra Horoscope Today: समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

8. वृश्चिक राश‍िफल/Scorpio Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

9. धनु राश‍िफल/Sagittarius Horoscope Today: कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराए की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

10. मकर राश‍िफल/Capricorn Horoscope Today: आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

11. कुंभ राश‍िफल/Aquarius Horoscope Today: समय रहते कार्यो को पूर्ण करें। लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुखा हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्रवाई करे। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

12. मीन राश‍िफल/Pisces Horoscope Today: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो