27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 27 August: इन्हें संडे को होगा आर्थिक लाभ, जानिए कौन है लकी

सावन का आखिरी रविवार कई राशियों के लोगों को खुशखबरी देगा, वहीं कुछ लोगों के लिए समय मुश्किल भरा भी है। 27 अगस्त का समय आपके लिए कैसा रहेगा जानिए आज का राशिफल में, इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 26, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल 27 अगस्त रविवार 2023

मेष राशि
समय पर काम करना सीखें, अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। दूसरों को सम्मान देना सीखें, कार्यस्थल पर लापरवाही महंगी पड़ेगी। वैवाहिक चर्चा से मन प्रफुल्लित होगा।


वृषभ राशि
अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के निजी जीवन में झांकना बंद करें। मन किसी की तरफ आकर्षित होगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।


मिथुन राशि
बड़ों के मार्गदर्शन से आगे बढ़ेंगे, अपने काम करने के तरीके को बदलें। कार्यस्थल पर मशीनरी संबंधी खराबी से परेशान होंगे। कर्मचरियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।


कर्क राशि
सगे संबंधियों से नजदीकियां बढ़ेंगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होने से कोई बड़ा काम कर सकते हैं। किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी धार्मिक साहित्य पढ़ने का अवसर मिलेगा, न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।


सिंह राशि
व्यावसायिक उन्नति संभव है। उधार दिया धन मिलेगा, समय रहते अपने कार्य को पूरा करें। संतान के किए कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। यात्रा निरस्त होगी, एलर्जी से सम्बंधित समस्या हो सकती है।


कन्या राशि
समय पर कार्य को करें, नौकरों के भरोसे न रहें। अपनी कार्यशमता को बढ़ाएं, परिजनो में आप की ख्याति बढ़ेगी, स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। सुख साधनों की पूर्ति होगी, न्याय पक्ष मजबूत होगा।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Leo: पांच दिन बाद बदल जाएगी किस्मत, जानिए कैसे रहेंगे आनेवाले तीस दिन

ये भी पढ़ेंः Vrishabh masik rashifal september: आने वाले तीस दिन वृषभ राशि के लिए अच्छे, परिवार और करियर में खुशखबरी

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 21 August-27 August: आने वाले सात दिन इन लोगों को रहना होगा संभलकर, कर्क सिंह के आए अच्छे दिन


तुला राशि
अपने क्रोध पर काबू रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं। झूठ बोलने से बचें, परिवार में आपसी विवाद के कारण तनाव रहेगा। आप की कार्यकुशलता से ख्याति मिलेगी।


वृश्चिक राशि
आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे और ऐसे लोग आप से जुड़ने की कोशिश करेंगे। धनार्जन के स्रोत में वृद्धि होगी, मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ संभव है।


धनु राशि
किसी चीज को खोजने में समय बीतेगा, पुराने मित्रों से भेंट होगी। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी, व्यवसाय विस्तार की योजना साकार होती नजर आएगी। समाज में कीर्ति बढ़ेगी।


मकर राशि
आप की मेहनत रंग लाएगी, जीवनसाथी को सम्मान दें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें, समझ कर कार्य करें। परिजनों के कृत्यों से मन दुखी होगा, संतों का सानिध्य मिलेगा।


कुम्भ राशि
लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे, किसी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा। परिवार की समस्या का समाधान आपसी समझ से होगा। विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।


मीन राशि
संतान के विवाह के लिए प्रयत्नशील रहेंगे, समाज में आप का विरोध होगा। मित्रों से भेंट होगी जो सार्थक रहेगी। प्रेम प्रसंग में अड़चन आ सकती है। वाहन सुख मिलेगा, परिवार के मांगलिक आयोजनों में न चाहते हुए भी जाना पड़ेगा।