6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 27 सितंबर 2018 : आज इस 1 राशि के जातकों के व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 26, 2018

rashifal

आज का राशिफल 27 सितंबर 2018 : आज इस 1 राशि के जातकों के व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृषभ राशि: दुसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं।

मिथुन राशि: दिन के मध्य के बाद अनुकूलता महसूस करेंगे। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा।

कर्क राशि: आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

सिंह राशि: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बितेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक है।

कन्या राशि: परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी रहेगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

तुला राशि: भवन-भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेंगे।

वृश्चिक राशि: ज्यादा सोचने से भी कभी-कभी निर्णय लेने में अक्षम रहते है। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होकर आत्म प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु राशि: करोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढ़ेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होगा, व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा।

मकर राशि: संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में खुशी का माहोल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

कुंभ राशि: अपनी सोच बदले स्थिति बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

मीन राशि: अपनों से मनमुटाव तनाव बड़ा सकता है। आलस की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।