
आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 January: भारतीय ज्योतिष के अनुसार सितारों की चाल हमारे आने वाले समय के बारे में काफी कुछ इशारा कर देती है, जिसे राशिफल में जानकर आपको सही फैसले लेने में आसानी होती है। इसीलिए उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम पेश कर रहें आज का राशिफल (Horoscope Today), जिसमें पता चलेगा मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।
मेषः Aaj Ka Rashifal Mesh बताता है कि 3 जनवरी मंगलवार का दिन मेष राशि के अधिकारी वर्ग के लिए अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने की कोशिश में हैं, पूंजी निवेश आदि के विषय में सोच रहे हैं, लेकिन मंगलवार का दिन पूंजी निवेश के लिए आपके अनुकूल नहीं है।
वृषभः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि वृषभ राशि के लोग 3 जनवरी को अपने क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगाड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोइ गलत मार्ग पर न जाएं तो अच्छा। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होने की आशंका है। वाहन सुख संभव है, अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्थों को प्रभावित करेंगे।
मिथुनः Aaj Ka Mithun Rashifal इस राशि के जातकों के लिए अच्छे समय का इशारा कर रहा है। पं. व्यास का कहना है कि आज के दिन इस राशि के जातक की लम्बे समय से चली आ रही व्यापरिक समस्या का समाधान होगा। हालांकि अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, इस दिन धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।
कर्कः Kark Horoscope Today बता रहा है कि तीन जनवरी का समय कर्क राशि वालों के लिए अच्छा है। आज इस राशि के जातक भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं, राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है, अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाएं, इससे आपको लाभ होगा।
सिंहः इस राशि के लोगों का व्यापार विस्तार का मन बन रहा है, तो इन्हें सफलता मिलेगी। हाल फिलहाल मन में कई विचार चल रहे होंगे, धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं, अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
कन्याः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि इस राशि के लिए तीन जनवरी मंगलवार के दिन की शुरुवात नई उर्जा के साथ होगी। हालांकि सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे, कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा का योग है।
Updated on:
02 Jan 2023 03:02 pm
Published on:
02 Jan 2023 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
