21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 30 May: मिथुन के आर्थिक मामले सुलझेंगे, क्रोध से कन्या राशि का बिगड़ेगा काम

आज आपका भाग्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) को पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

May 29, 2023

aaj_ka_rashifal_latest_patrika_image.jpg

aaj ka rashifal latest image

मेष: धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते, समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।


वृषभः सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।


मिथुनः आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, इसलिए सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात करने वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।


कर्कः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार मंगलवार को कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकता है।


सिंहः किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।


कन्याः वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

ये भी पढ़ेंः 7 प्वॉइंट में जानिए तमिलनाडु से नए संसद भवन तक धार्मिक सेंगोल की यात्रा, समझिए कैसे हुई तलाश


तुलाः तुला राशिफल का संकेत है कि छोटी-छोटी बातो पर क्रोध आना आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर देगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।


वृश्चिकः स्वास्थ्य में सुधार होगा। आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।


धनुः संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।


मकरः अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। आपके वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।


कुंभः समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग बन रहे हैं। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।


मीनः व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है।