4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 30 सितंबर 2018 : आज कर्क राशि वाले जातकों पर प्रसन्न रहेंगी मां लक्ष्मी, धन प्राप्ति होगी

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 29, 2018

aaj ka rashifal

आज का राशिफल 30 सितंबर 2018 : आज कर्क राशि वाले जातकों पर प्रसन्न रहेंगी मां लक्ष्मी, धन प्राप्ति होगी

पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर करें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।

वृषभ राशि: आज का दिन नए अनुभव करवाने वाला है। वाहन सुख संभव है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य ना करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।

मिथुन राशि: व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत-समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ों से यथासंभव बचें।

कर्क राशि: आप के व्यवहार से अधिनस्त आप के प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के सम्मान पात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है।

सिंह राशि: आप के अपने आप की उन्नती से खुश नहीं होंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता व भागदौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

कन्या राशि: पुराने निवेश से लाभ होगा। विवाह में आ रही बाधा यथावत रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी।

तुला राशि: मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि: पिता और आप के बिच ताल-मेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। कर्ज ना लें, आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है।

धनु राशि: समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझें। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।

मकर राशि: आपसी विवाद का अंत होगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से कई रुके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी।

कुंभ राशि: मन अशांत रहेगा। भूमि, आवास की समस्याओं में वृद्धि की आशंका है। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। व्यय में कटौती का प्रयास करें। संत समागम होगा।

मीन राशि: अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आकस्मिक यात्रा संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे।