5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई में गुंडागर्दी पर भड़कीं ‘बिग बॉस’ फेम इरिना रुदाकोवा, ऑटो वाले को पिटता देख बनाया वीडियो

Irina Rudakova Post: अभिनेत्री इरिना रुदाकोवा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हाथापाई हो रही है। एक्ट्रेस ने मुंबई में ऑटो रिक्शा वालों के खिलाफ आवाज उठाई है।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss Marathi Fame Irina Rudakova angry after Auto Driver Abused

अभिनेत्री इरिना रुदाकोवा ने हंगामे का वीडियो किया शेयर (Photo Source- Instagram/irina.rai9)

Bigg Boss Marathi Fame Irina Rudakova Video: 'बिग बॉस मराठी 5' फेम और रूसी मॉडल-अभिनेत्री इरिना रुदाकोवा (इरिना राय) ने मुंबई की सड़कों पर आम लोगों और ऑटो चालकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इरिना ने एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ड्राइवर गरीब ऑटो रिक्शा वाले के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हाथापाई करता नजर आ रहा है। इस पूरी घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते हुए इरिना ने मुंबई पुलिस से तुंरत कार्रवाई की मांग की है और जनता से इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा रीपोस्ट करने की भी अपील की है। आइये जानते हैं पूरा मामला…

इरिना ने मुंबई ऑटो ड्राइवर के लिए उठाई आवाज

 इरिना रुदाकोवा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया,जो मुंबई के सड़क पर हो रही एक हाथापाई का है। वीडियो की शुरुआत में वह बेहद भावुक और गुस्से में दिख रही हैं। वह अपने प्रशंसकों से कहती हैं, "मुझे आप सभी के पूरे समर्थन की जरूरत है। मुंबई में इस तरह का हिंसक और अपमानजनक व्यवहार तुरंत बंद होना चाहिए। यह पूरी तरह से गलत है।"

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी कार से उतरता है और बिना किसी बड़ी वजह के ऑटो रिक्शा चालक का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए बाहर निकालता है। वह चिल्लाते हुए कहता है, "इधर मारूंगा" और गंदी गालियां देना शुरू कर देता है। दूसरी तरफ, डरा हुआ ऑटो चालक हाथ जोड़कर लगातार माफी मांगता रहता है और सफाई देता है कि उसने कार को नहीं देखा था।

"गाड़ी पर खरोंच तक नहीं थी, फिर भी दबंगई दिखाई"

घटना के बाद जब ऑटो ड्राइवर गाड़ी में वापस आया, तो उसने अपनी चिंता छोड़कर सबसे पहले इरिना से विनम्रता से पूछा, "मैडम, आपको चोट तो नहीं लगी?" जिस पर इरिना ने कहा कि वह ठीक हैं। इरिना ने खुलासा किया कि कार पर एक खरोंच तक नहीं आई थी, इसके बावजूद कार सवार ने सड़क पर बेवजह हंगामा खड़ा कर दिया।

इरिना ने आरोप लगाया कि कार चालक ने खुद यातायात नियम तोड़े और फिर अपना गुस्सा एक गरीब ऑटो वाले पर निकाल दिया। उन्होंने कहा, "ऐसे बड़े लोग सोचते हैं कि वह छोटे-मोटे लोगों को जब चाहें परेशान कर सकते हैं। किसी को भी किसी गरीब पर हाथ उठाने या गाली देने का अधिकार नहीं है।" इरिना ने सजगता दिखाते हुए कार और ऑटो दोनों के नंबर प्लेट भी अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिए हैं।

कौन हैं इरिना रुदाकोवा?

इरिना रुदाकोवा एक प्रसिद्ध रूसी मॉडल, अभिनेत्री और डांसर हैं, जो भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने मशहूर टीवी शो 'छोटी सरदारनी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'बिग बॉस मराठी सीजन 5' में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आईं, जहां वह इस रियलिटी शो के इतिहास की पहली विदेशी कंटेस्टेंट बनीं। मुंबई में एक विदेशी कलाकार द्वारा आम नागरिक के हक में उठाई गई इस आवाज़ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।