5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 31 जुलाई 2018 : सिंह राशि वाले सतर्क रहें, झूठे आरोपों में फंस सकते हैं

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jul 30, 2018

aaj ka rashifal

आज का राशिफल 31 जुलाई 2018 : सिंह राशि वाले सतर्क रहें, झूटे आरोपों में फंस सकते हैं

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: समय रहते कार्यों को पूरा करें। काम की अधिकता रहेगी। व्यस्त रहें मस्त रहें। व्यर्थ चिंता न करें। जो हुआ उसमें प्रसन्न रहें। आज आपको धन लाभ संभव होगा। भाइयों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि: मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पुरे नहीं हो पाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होंगे। धार्मिक रूचि में वृद्धि होगी। सर्दी से ग्रसित रहेंगे।

कर्क राशि: आप के चिड़चिड़े व्यवहार से पुरे घर का माहौल खराब रहेगा। आप किसी की भावनाओं को नहीं समझते। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आदत बदलें हालात स्वयं बदल जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: लोग आप की आलोचना करेंगे। पारिवारिक यात्रा आनंदमय होगी। पुराना कर्ज आज उतर सकता है। नए मित्र बनेंगे। झूटे आरोपों में फंस सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि: अनुकूल समय का निर्माण हो रहा है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आत्म विश्वास में बहुत कमी है कोई भी फैसला आप स्वयं के बलबूते पर नहीं ले सकते। नित्य सूर्य को जल चढ़ाएं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला राशि: अपने रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। भवन कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होगा। अतिथियों का आगमन आज संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि: विवाह चर्चाओं में सफल होंगे। व्यापार में समय पर फैसला न लेने से नुकसान होगा। सुख साधनों पर खर्च होगा। पुराने निवेश से लाभ होने वाला है। लोन संबंधित समस्या का निदान होगा।

धनु राशि: व्यापारिक नए अनुबंध होंगे। कार्य कुशलता से सभी का दिल जित लेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है, तो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि: प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। प्रशासनिक अधीकारियों के लिए समय व्यस्तता वाला है। राजनेतिक नए संबंध बनेंगे जो लाभप्रद रहेंगे। निजी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। सफेद वस्तु का दान करें आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि: दिन अनुकूल व्यतीत होगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। किसी से मन की बात कहने का अवसर मिल सकता है। विदेश जाने में अवरोध आ सकते है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग है।

मीन राशि: उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी। पारिवारिक माहोल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।