
Todays horoscope
कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज रविवार Sunday, 31 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 31 October 2021 आज का मेष राशिफल
आप के अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में सफ़लता मिलेगी। धर्म कर्म में समय बीतेगा। संतान के विवाह और पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।
Taurus Daily Horoscope 31 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए ग़लत मार्ग पर जाने से बचें, बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ संबंधित चिंता बनी रहेगी।
Gemini Daily Horoscope 31 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी पिता के साथ संबंध मधुर होंगे,जीवनसाथी के साथ यात्रा सम्भव है। संतान के क्रियाकलापों से नाराज़ रहेंगे।
Cancer Daily Horoscope 31 October 2021 आज का कर्क राशिफल
वाहन पर खर्च की संभावना के बीच यात्रा के योग बनेंगे, न्याय पक्ष मध्यम रहेगा। किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी। बाहरी लोगों के दख़ल से कार्य बिगड़ सकता है।
Leo Daily Horoscope 31 October 2021 आज का सिंह राशिफल
पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज़मीन जायदाद से संबंधित कार्य सफल रहेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। किसी की कमी निकालना बंद करें।
Virgo Daily Horoscope 31 October 2021 आज का कन्या राशिफल
समाज में आप के किए कार्यों की प्रशंसा होगी। वाहन सुख संभव, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पिता के साथ आवश्यक मुद्धों पर चर्चा होगी।
Libra Daily Horoscope 31 October 2021 आज का तुला राशिफल
व्यवसायिक यात्रा के योग के बीच आर्थिक लाभ सम्भव है। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा। संतान के अनुकूल व्यवहार से खुश होंगे, वाहन सुख मिलेगा। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।
Scorpio Daily Horoscope 31 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
व्यापार मध्यम रहेगा। किसी ज़रूरी दस्तावेज़ के न मिलने से चिंता बढ़ेगी। पेट से जुड़े रोगों से पीड़ित रहेंगे। माता पिता के फ़ैसले से नाखुश रहेंगे।
Sagittarius Daily Horoscope 31 October 2021 आज का धनु राशिफल
आजीविका से संबंधित समस्या का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवन साथी के व्यवहार से नाराज़ रहेंगे।
Capricorn Daily Horoscope 31 October 2021 आज का मकर राशिफल
उन्नति के कई नए रास्ते सामने आएंगे, आर्थिक लाभ होगा। अपनों के व्यवहार से नाखुशी के बीच वाहन सुख सम्भव है। ज़िद्दी व्यवहार के चलते तनाव में रहेंगे।
Aquarius Daily Horoscope 31 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
समाज में ख्याति प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता के बीच व्यापार विस्तार के योग बन रहें हैं। साज सज्जा पर खर्च होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय कमजोर है।
Pisces Daily Horoscope 31 October 2021 आज का मीन राशिफल
परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। किसी को समझने में जल्दबाज़ी न करें, पिता से संबंध मधुर होंगे, यात्रा होगी। दूसरों पर बहुत जल्दी विश्वास न करें।
Updated on:
30 Oct 2021 07:09 pm
Published on:
30 Oct 2021 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
