
Aaj Ka Rashifal 6 October 2024: आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2024
मेष राशि आज का राशिफल के अनुसार राजनीति से जुड़े जातकों के लिए 6 अक्टूबर का समय शुभ और ख्याति दिलवाने वाला है, अपने मन की बात किसी से कहने का आज अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में चल रही परेशानी दूर होगी, आर्थिक समृद्धि बनी रहेगी।
वृषभ राशि आज का राशिफल 6 अक्टूबर के अनुसार स्वास्थ्य में लाभ होगा, यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव दूर होगा, कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें, किसी प्रियजन से भेंट होगी।
मिथुन राशि आज का राशिफल रविवार के अनुसार कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे, धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि आज का राशिफल रविवार के अनुसार 6 अक्टूबर 2024 को घर परिवार की समस्या हर किसी के सामने प्रस्तुत ना करें, घर की बात घर में रहने दें। बड़ों की सलाह मानें, अपने खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिजनों का सहयोग आगे बढ़ाने में मदद करेगा, नौकरी में विवाद संभव है।
ये भी पढ़ेंः
सिंह राशि आज का राशिफल रविवार के अनुसार 6 अक्टूबर को दिन की शुरुआत में कार्य करने में परेशानी होगी, मानसिक तनाव कम होगा। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा, भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगम होगी।
कन्या राशि आज का राशिफल रविवार के अनुसार अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, अपने भावनाओं को काबू में रखें। कार्यस्थल पर अपनी कला के माध्यम से सभी का दिल जीत लेंगे, अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न होगा।
दैनिक राशिफल तुला के अनुसार रविवार को दिन शुभ है, व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। भवन भूमि से जुड़े मामलों में आपकी विजय होगी, न्यायालयीन प्रकरण का सुगमता से समाधान होगा। लोगों में आपकी ख्याति बढ़ेगी, संत दर्शन संभव है।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार आप दूसरों के लिए अच्छा सोचते हैं पर लोग आपके प्रति दुर्भावना रखेंगे। समय रहते जरूरी कार्य और जिम्मेदारियां पूरी करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से रूके कार्य समय पर पूरे होंगे।
धनु राशि आज का राशिफल के अनुसार संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी, आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ और मजबूती दिलाने वाला है।
ये भी पढ़ेंः
रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 6 अक्टूबर को दूसरों पर आश्रित ना रहें। स्वयं को मजबूत बनाएं, आपको अपनी अलग पहचान बनानी होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कला जगत से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है। मानसिक तनाव यथावत बने रहेंगे।
रविवार राशिफल कुंभ राशि के अनुसार लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे, आस पड़ोस के लोगों से अच्छे व्यवहार के कारण रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, संतान के व्यवहार से खुश रहेंगे। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है, यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि आज का राशिफल के अनुसार किसी की निंदा ना करें, अपने सही समय का इंतजार करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। किसी योग्य व्यक्ति का साथ आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा, विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
Updated on:
06 Oct 2024 01:06 pm
Published on:
05 Oct 2024 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
