10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026: शनिवार का विशेष राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : 7 फरवरी 2026 का राशिफल: शनिवार को मेष, वृषभ समेत कई राशियों पर शनि देव कृपा। धन लाभ, सौभाग्य, करियर व लव लाइफ में उन्नति। डॉ. अनीष व्यास की भविष्यवाणी से जानें मिथुन, कर्क से मीन तक दैनिक राशिफल। पढ़ें और प्लान करें!

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 7 February 2026

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : आज का राशिफल 7 फरवरी 2026

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026: शनिवार, 7 फरवरी 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, सौभाग्य और शनि की विशेष कृपा लेकर आ रहा है। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए डॉ. अनीष व्यास की कुंडली विश्लेषण पर आधारित दैनिक भविष्यफल। आज करियर, परिवार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में क्या है खास? पढ़ें और अपने दिन को बनाएं सफल।

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है।आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है । दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे..जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं।जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जायेंगे। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, जो आपके लिए मददगार साबित होगी।ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं । उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे । आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस बनाकर रखने में कामयाब होंगे।किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी । समाज में आपका नाम ऊँचा होगा।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे । लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा । आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगें।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे।आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। दोस्त के साथ कुछ दिनो से चल रही अनबन आज आपके पहल करने से ख़त्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी।आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते।आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा।लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं।किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी जिससे काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं । डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा।स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे, आपको समाधान का बढ़िया तरीका मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे।पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

आज का दिन शानदार रहने वाला है । आज आप अपने व्यापार को आगे बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे । जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा । कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें।