1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal: मकर राशि के जातक सतर्क रहें, जानें अन्य राशि वालों का कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 7 January में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास आपको बता रहे हैं कि शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। उन्होंने ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर Daily Horoscope में तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ, मकर और मीन राशियों के जातकों के जीवन में घटने वाले कल का अंदाजा लगाया है। अगर इसे जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल (Horoscope Today)

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 06, 2023

rashfal_image_today.jpg

धनु राशिफल

Horoscope Today 7 January: आज का दिन कुछ राशियों के लिए सामान्य तो कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। तुला राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति की संभावना है तो वृश्चिक वाले कारोबार की नई योजना बना सकते हैं। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।


तुला : पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि सात जनवरी 2023 को तुला राशि वालों के पास काम की अधिकता रहेगी। इस दिन नौकरी में मन चाहे स्थानांतरण और पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आपको आर्थिक निवेश सोच-समझकर करना होगा। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।


वृश्चिक : vrishchik rashi today 7 january के अनुसार इस दिन वृश्चिक राशि के लोगों को पत्नी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। आज के दिन व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। हालांकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 7 January: व्यापार में लाभदायक सौदे इन राशि वालों का कर रहे इंतजार, जानें आज का राशिफल


धनु : Dhanu Rashfal Today बता रहा है कि आज के दिन समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा हो सकती है। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज के दिन आपका साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि भी बढ़ेगी।


मकर : Makar Rashifal Today में पं. चंदन श्याम नारायण कहते हैं आज के दिन मकर राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है, आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, यह आदत परेशानी क्रिएट कर सकती है। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग का योग बना रहा है। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Sammed Shikharji: सिद्ध क्षेत्र है सम्मेद शिखरजी, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं


कुम्भ : पं श्याम नारायण व्यास के अनुसार आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। पं. व्यास सात जनवरी के राशिफल में कहते हैं कि शनिवार के दिन कुंभ राशि के जातक के परिवार में मांगलिक अवसर आ सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं, आप को अपने घर के सहायकों पर नजर रखने की जरूरत है।


मीन: Meen Horoscope Today 7 January संकेत दे रहा है कि मीन राशि के जातक का रूका धन आज मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। पं. व्यास का कहना है मीन राशि वालों की मनोरंजन के कार्य में रूचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।