10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka rashifal 8 November: बुधवार को मेष, मिथुन समेत 7 राशियों को आर्थिक लाभ, जानें कहां से आएगा पैसा

Aaj Ka rashifal आज का राशिफल बुधवार को सात राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस दिन इन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है, इन्हें कहां से पैसा मिलेगा और बाकी राशि के लोगों के लिए बुधवार कैसा रहेगा। यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल, इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास पंचांगकर्ता..
2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Nov 07, 2023

rashifal_8_nov.jpg

8 नवंबर बुधवार राशिफल 2023 आज का राशिफल

मेष राशि
परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। जरूरी काम पूरे करें, कुछ दिनों से काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, शत्रु शांत रहेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। निवेश आदि लाभ देंगे। जोखिम न लें।

वृषभ राशि
आपकी कार्यकुशलता से अधिकारी प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। हानि होगी।

मिथुन राशि
व्यापार में मेहनत का फल मिलेगा। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी।

कर्क राशि
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। मकान दुकान बदलने के योग हैं। कानून का पालन करें। निवेश शुभ रहेगा। अचानक हानि-लाभ की घटनाएं घटेंगी।

ये भी पढ़ेंः Budh movement: बुध ने बदली चाल, दिवाली पर इन राशियों को मिलेगा लक्ष्मीजी का आशीर्वाद

सिंह राशि
किसी बड़े प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सफल रहेगी। मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

कन्या राशि
अपने परिजनों से विवाद संभव है। झंझटों से दूर रहें, जोखिम न लें। दूसरों से अपेक्षा न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्‍थता रहेगी, दुर्घटना से बचें।

तुला राशि
अपने व्यवहार से सभी सहकर्मियों को अपना बना लेंगे। बकाया वसूली होगी, यात्रा सफल रहेगी। निवेश आदि लाभ देंगे। भय और चिंता का वातावरण रहेगा। कार्यसिद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
लंबे समय से चली आ रही परेशानी से आज छुटकारा मिल सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि होगी। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं।

ये भी पढ़ेंः डेढ़ साल के लिए मीन राशि में पहुंचा राहु, जानें किसकी लाइफ में मचाएगा कोहराम और किसको देगा वरदान

धनु राशि
समाज में कुछ लोग आप का विरोध कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

मकर राशि
कारोबार में आ रही परेशानी दूर करने के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन लाभदायक रहेगा। वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा सम्भव है।

कुंभ राशि
समय रहते अपनी समस्या का समाधान करें, संतान की चिंता रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। बाधा दूर होकर कार्य बनेंगे।

मीन राशि
समय पर जरूरी काम पूरे करें। कुछ दिनों से काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, शत्रु शांत रहेंगे। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। निवेश आदि लाभ देंगे। जोखिम न लें।