
Aaj Ka Rashifal 8 October 2024: आज का राशिफल मंगलवार 8 अक्टूबर 2024
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 8 अक्टूबर को बिगड़ी हुई दिनचर्या व्यवस्थित होगी, संबंधियों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। युवा वर्ग के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा, मांगलिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि मंगलवार के अनुसार समय पर काम न होने से आगामी कार्य बाधित होंगे, भक्ति भाव में मन लगेगा। अपने व्यवहार को दुरुस्त करें, मनमर्जी के किए कार्यों का बड़ा भुगतान करना होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि मंगलवार के अनुसार जीवनसाथी के साथ चल रहे तनाव खत्म होंगे, प्रेम प्रसंग में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था होगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 8 अक्टूबर के अनुसार लंबे समय से चल रहे विवादों से निजात मिलेगी, मनोरंजन के काम में समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पैरों से संबंधित परेशानी बड़ा रूप ले सकती है।
आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है, कर्मचारियों की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे, वाहन मशीनरी पर खर्च होगा।
आज का राशिफल कन्या राशि के अनुसार अपने निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश देने से बचें, आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करना ठीक नहीं है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला राशि 8 अक्टूबर 2024 के अनुसार तुला राशि वालों के व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में थोड़ी तेजी का दौर दिखेगा। पेट से संबंधित पीड़ा से परेशान रहेंगे, सरकारी कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं।
दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार मंगलवार को दिन शुभ है, परिजनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पूर्व में किए गए वादे निभाने पड़ेंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित चल रहे विवाद यथावत रहेंगे, किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होगा।
मंगलवार राशिफल 8 अक्टूबर के अनुसार कार्य क्षेत्र में चल रही आर्थिक परेशानी समाप्त होगी, सहकर्मियों का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक होगा। लेनदेन के मामले में सतर्क रहें, आंखों की पीड़ा से पीड़ित रहेंगे।
मंगलवार राशिफल 8 अक्टूबर के अनुसार कारोबार में भविष्य को देखते हुए योजनाएं बनेंगी, निजी जीवन में महत्वपूर्ण एवं कठोर निर्णय लेना होगा। व्यवसाय विस्तार के योग बन रहे हैं, जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा कार्य हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कुंभ राशि के अनुसार 8 अक्टूबर को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, कारोबार में नए संबंध लाभकारी होंगे। दिन की शुरुआत में कार्य बाधित होंगे, दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
मीन राशिफल के अनुसार 8 अक्टूबर को स्वास्थ्य की चिंता तनाव बढ़ा सकती है, व्यापार में चल रहे हैं। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा, प्रेम प्रसंग में चल रहे तनाव बड़े रूप ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
Updated on:
08 Oct 2024 06:40 am
Published on:
07 Oct 2024 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
