4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashifal 1 मई 2020: सिंह राशि वाले अपने क्रेध पर काबू रखें, दिन अनुकूल रहेगा

Rashifal 1 मई 2020: सिंह राशि वाले अपने क्रेध पर काबू रखें, दिन अनुकूल रहेगा
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 01, 2020

Rashifal 1 मई 2020:  सिंह राशि वाले अपने क्रेध पर काबू रखें, दिन अनुकूल रहेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: जीवन साथी के साथ संबंध सुधरेंगे। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, खर्च बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: समय अनुकूलता का आभास होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: कार्यों में गती आएगी, अटके काम पुरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए परिश्रम करना होगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकतें हैं।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपने क्रोध पर काबू रखें, रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। संबंध सुधारने की पहल करेंगे। परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख संभव है, शुभ समाचार का संचार होगा। लाभप्रद सोदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: समय का लाभ लेना सीखें आप के भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे। दांपत्य सुख मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृध्दि के योग हैं। कारोबारी में सफलता मिलेगी। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा, पर वादा पूरा करने पर प्रसंन्नता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों रुचि बढ़ेगी। आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: सकारात्मक सोच आप को आगे बढ़ने में मदद दिलवाएगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। खामोशी के बजाय अपनी बात रखें, गलत-फहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है, वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आप सोचते है, एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगै मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसंन्नता होगी।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। सोच-समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी।