9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal: आज मिथुन राशि वाले जातकों का बदल सकता है समय

Aaj ka Rashifal: आज मिथुन राशि वाले जातकों का बदल सकता है समय
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 17, 2019

aaj_ka_rashifal001.jpg

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं, वाहन सुख प्राप्त होगा।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। आज आपका समय बदल सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य की समस्या बढ़ेगी। नोकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार जरुर करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। दुसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख-शांती चाहते हैं, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ सकता है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है, सजग रहें सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, व्यय बढ़ेंगे।