4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj ka Rashifal: मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है, मन प्रसन्न रहेगा

Aaj ka Rashifal: मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है, मन प्रसन्न रहेगा
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 23, 2020

Aaj ka Rashifal: मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है, मन प्रसन्न रहेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं। नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विधुत उपकरण खरीद सकते हैं।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जायेंगे। भूमि लाभ संभव है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहना का समय नहीं है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आये। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जायें। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जायेंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आप के साथ भी हो सकता है। अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: परिवार की खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगी। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग