5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashifal 25 अप्रैल 2020: आज इन 5 राशि वालों का दिन रहेगा शुभ

Rashifal 25 अप्रैल 2020: आज इन 5 राशि वालों का दिन रहेगा शुभ
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 25, 2020

Rashifal 25 अप्रैल 2020:  आज इन 5 राशि वालों का दिन रहेगा शुभ

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है, आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग हैं।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आप में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।