3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 05 April 2021 : आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत ? जानें कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार

आज नवमी तिथि 02:18 AM, Apr 06 तक उसके बाद दशमी...

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 05 April 2021

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 05 April 2021

आज साल 2021 में अप्रैल की 05 तारीख को सोमवार monday का दिन है। ज्योतिष में सोम यानि चंद्र... चंद्र को ग्रहों में मंत्री का दर्जा प्राप्त है। शरीर में यह गले व छाती तो वहीं कुंडली में मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान शिव हैं।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 05 April 2021,monday...

1. मेष राशि:-
आज आप बहुत संवेदनशील हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

2. वृषभ राशि:-

आज की ग्रह स्थिति आपके प्रेमी जीवन में अद्भुत छटा बिखेरने वाली है, लेकिन नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। उचित होगा संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें।

3. मिथुन राशि:-

आज कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी उन्नति होगी। प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से भी ये दिन बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

4. कर्क राशि:-

आज सेहत का विशेष ध्यान रखें। जोखिम व जमानत के काम टालने के साथ ही बड़ों की सलाह लें। चोट व रोग से बचें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। किसी मित्र की बातों का गलत अर्थ निकालने की वजह से आप दोनों के मध्य तनाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

5. सिंह राशि:-

आपके बहुत से काम आज समय पर पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ नए और रोचक अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। आज आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के योग के चलते विवाद निपट सकते हैं। नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा आज बन सकती है।

6. कन्या राशि:-

आज आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और आपके पास नए अधिग्रहण भी हो सकते हैं जो आपके आराम में सहायक होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता।

7. तुला राशि:-

आज आपको कुछ मुश्किल समय देखना पड़ सकता है। अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। यदि कहीं भी जाने का प्लान है तो इसके पूर्व अपने साथ कुछ खाने-पीने के लिये जरूर रख लें। आज आप भावनात्मक हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि:-

किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली खबर आपका दिन बना सकती है। उचित होगा दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी.

9. धनु राशि:-

आज गंभीरता से की गई चर्चा से कुछ खास मामले सुलझने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं।

10. मकर राशि:-

व्यावसायिक उन्नति का फायदा उठाने और तलाशने के लिए अनुकूल समय है। नई परियोजनाओं गतिशील हो सकती हैं। अपनी मेहनत के आर्थिक परिणाम जानने की जल्दबाजी में न रहें। दृष्टि और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

11. कुम्भ राशि:-

आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। साथ ही आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपके सारे काम आसानी से हल हो जाएंगे।

12. मीन राशि:-

आज साहस के साथ चीजों का सामना करेंगे। आप नए संपर्क स्थापित कर सकते हैं। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। लंबी अवधि के लिए निवेश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग