26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 07 november 2020 : आज इन 7 राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 07:23 AM तक फिर सप्तमी...

3 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 07 november2020,aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 07 november2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 07 november2020,aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 07 november2020

आज साल 2020 की तारीख 07 नवंबर को शनिवार saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। वहीं कुंडली में इन्हें न्याय के दंड के विधान के चलते दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला और रत्न नीलम है। इस दिन की कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन शनि को नियंत्रण करने वाली माता देवी काली की पूजा का भी विधान है। जबकि इस दिन शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए श्रीराम भक्त हनुमान की भी पूजा की जाती है।

आज का विशेष : Today's Special 07 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि ( 07:23 AM तक फिर सप्तमी) व दिन शनिवार ( 07 november 2020, saturday ) का है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र ( 08:05 AM तक फिर पुष्य ) रहेगा।

07 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 12:11 AM, नवंबर 08 से 03:50 AM, नवंबर 08
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : 08:05 AM से 06:10 AM तक नवंबर 08

07 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 11:19:29 से 12:03:43 तक
: राहुकाल - 08:55:46 से 10:18:41 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 07 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 07 november 2020, saturday...

1. मेष राशि -
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। लेकिन, वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

2. वृषभ राशि -
आज सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त होने की संभावना के बीच स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।

3. मिथुन राशि -
आज का दिन दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा, रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

4. कर्क राशि -
सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। पारमार्थिक कार्यो में धन लगेगा। अपनी परिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

5. सिंह राशि -
कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग के बीच सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

6. कन्या राशि -
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। उचित होगा कि कम बोलें और जो भी बोलें अच्छा बोलें।

7. तुला राशि -
व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलो का भ्रमण करेंगे। लाभ की संभावना के बीच मित्र मिलन सम्भव है।

8. वृश्चिक राशि -
दिन की शुरुआत में आप पर क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

9. धनु राशि -
निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

10. मकर राशि -
कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझते हुए केवल मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

11. कुम्भ राशि -
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

12. मीन राशि -
आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।


बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग