11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल : लाभदायी है आज का दिन, जानें क्या लाया है आपके लिए खास

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी...

3 min read
Google source verification
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 29 October2020

aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 29 October2020

आज साल 2020 की तारीख 29 अक्टूबर को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु का दर्जा प्राप्त है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। ज्योतिष में गुरु को विद्या का कारक माना जाता है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज होता है।

इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान श्री हरि विष्णु माने गए हैं, वहीं विद्या के कारक ग्रह होने के कारण इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 29 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( 03:15 PM तक फिर चतुर्दशी) व दिन गुरुवार ( 29 October 2020, Thursday ) का है। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र ( पूर्णरात्रि तक ) रहेगा।

29 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 06:39 AM से 08:26 AM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 12:00 PM से 06:05 AM अक्टूबर 30
: रवि योग : 12:00 PM से 06:05 AM अक्टूबर 30

29 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 14:18:58 से 05:03:57 तक
: राहुकाल - 13:05:53 से 14:30:13 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 29 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 29 October 2020, Wednesday...

1. मेष राशि -
मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं इसका ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि -
अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपने घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

3. मिथुन राशि -
दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

4. कर्क राशि -
जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

5. सिंह राशि -
अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

6. कन्या राशि -
समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

7. तुला राशि -
संतो के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

8. वृश्चिक राशि -
आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

9. धनु राशि -
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

10. मकर राशि -
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

11. कुम्भ राशि -
बने बनाए काम बिगड़ सकते है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

12. मीन राशि -
दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।