
Aaj Ka Tarot Rashifal 21 January 2025
Today's Tarot Horoscope 21 January 2025: आज सभी राशिके लोगों का दैनिक जीवन कैसा रहने वाला है? किसको धन लाभ होगा तो किस राशि के लोगों को व्यापार और प्यार में वृद्धि? वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं। आपके सभी सवालों के जबाव यहां टैरो कार्ड से जानिए।
Aaj Ka Tarot Rashifal 21 January 2025: टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में काफी प्रतिकूल रहेगा। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य किसी कारण से गड़बड़ हो सकता है। आज कारोबार के सिलसिले में भागदौड़ अधिक रहेगी। लेकिन अटके कार्य बनेंगे। धन के मामले में आपको कुछ बड़े फैसले आज लेने पड़ सकते हैं।
वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्य आपका साथ देगा और आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। आज के दिन भौतिक सुख सुविधाओं और आय के माध्यमों में वृद्धि होगी। अजनबी लोगों से सावधान रहें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
टैरो कार्ड के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी नौकरी में सुधार की स्थिति बनने की संभावना है। प्रेम संबंधों में काफी दूरियां देखने को मिल सकती हैं। यहां तक कि बातचीत न हो पाने की वजह से कड़वाहट भी बढ़ सकती है। आज किसी भी मामले में निर्णायक मोड़ पर आने की आवश्यकता नहीं है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।
कर्क राशि वालों को आज के दिन मेहनत का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही परिवार के लोगों का भी भरपूर साथ मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचारों के तालमेल का अभाव रहेगा। सहकर्मियों से भी किसी प्रकार के मतभेद होने की संभावना है। आज व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा और किसी मामले में निराशा मिलने से उदासी रहेगी।
सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन का आरंभ कुछ परेशानियों के साथ हो सकता है। दूसरी तरफ आपके विरोधी परास्त होंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा और आज भू संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। दिनचर्या अस्त व्यस्त हो सकती है और आज व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा। धन के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभपूर्ण रहेगा।
कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खास है और आज आपको कुछ पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। विकास के कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न होगा। इसके साथ ही व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आपके करीब रहेंगे और संपत्ति में भी वृद्धि होगी।
तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको कार्यक्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें और किसी बात का बुरा न मानें। आज कोध पर नियंत्रण रखना शुभ रहेगा। धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय में किए श्रम का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ नहीं है। धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी, इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा, माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी। उत्तरार्द्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। धन के मामले में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आज कुछ लोगों से आपका टकराव हो सकता है।
धनु राशि वालों को आज के दिन भाग्य के भरोसे न रहकर आपको अपनी मेहनत करनी चाहिए। ऐसा करने से आप फायदे में रहेंगे। आज भाग्य सहायक रहने पर भी कुछ क्षेत्रों में असफलता के योग हैं। अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है। इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है। लकिन लक्ष्य को लेकर काफी गंभीर रहने की आवश्यकता है। इस कारण से आपका मन भटक सकता है।
मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। रोजगार प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मन इच्छा से खर्च करेंगे। किस्मत भी आपका साथ देगी। आज आपको शॉपिंग करके खुशी मिलेगी। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
प्रसिद्ध टैरो रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है। बेहतर होगा कि आज आप सिर्फ अपनी ही बातों पर ध्यान दें और अपने काम पर पूरी तरह फोकस करें। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से बचें नहीं तो हानि हो सकती है। शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। आज धन संबंधी मामलों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि वालों को आज कुछ मामलों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। आज आपका कोई करीबी दोस्त किसी कारण से धोखा दे सकता है। मानसिक अशांति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज विरोधियों से परेशानी होगी। अकारण विवाद के कारण बनने की संभावना है।धन संबंधी चिंतन बना रहेगा। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।
Published on:
20 Jan 2025 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
