
Aaj Ka Tarot Rashifal 30 May 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Tarot Rashifal 30 May 2025 : आज टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि का पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा, जबकि वृषभ को क्रोध नियंत्रित करना होगा। मिथुन राशिवाले थकाऊ कार्यों से बचें, वहीं कर्क की यात्राएँ स्वास्थ्य प्रभावित कर सकती हैं। सिंह और कन्या राशि के जातक लेन-देन में सतर्क रहें। तुला को शिक्षा और संतान से जुड़ी सफलता मिलेगी, जबकि मकर को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कुंभ राशि के लिए दिन आनंद और नए अवसरों से भरा रहेगा। (Today Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन आनंद और उल्लास से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन में कुछ नया और रोमांचक जोड़ने की कोशिश करें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में भी इज़ाफा होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों के लिए क्रोध और जलन को नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए जो उन्हें भारी या थकाऊ लगें। बेवजह के झगड़े और तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी करीबी सहयोगी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और सोच-समझकर कदम उठाएं।
Horoscope 2025 : टैरो कार्ड रीडर से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है 2025
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को इस समय कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
टैरो कार्ड्स के संकेत दे रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों को अपने जान-पहचान वालों के साथ लेन-देन करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। घर या वाहन से जुड़े खर्चों की संभावना भी दिखाई दे रही है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों को नौकरी, व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। साथ ही आपके लिए कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे।
टैरो कार्ड्स संकेत करते हैं कि तुला राशि के जातकों को शिक्षा, प्रतियोगिता और संतान से जुड़ी उपलब्धियों में संतोषजनक सफलता मिल सकती है। हालांकि, पारिवारिक माहौल में किसी सदस्य के प्रति बिना वजह नाराज़गी या क्रोध की भावना उभर सकती है, जिस पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों को दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्या उलझाती नहीं है।
टैरो कार्ड्स के अनुसार धनु राशि के जातकों को अपनी महत्वाकांक्षा और कार्यक्षेत्र में स्पष्ट दिशा की कमी महसूस हो सकती है। इस समय ध्यान केंद्रित करना बहुत जरूरी है। साथ ही, किसी भी प्रकार की आदतों या व्यसनों पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक होगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को कई समस्याओं और मतभेदों का आमना-सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
टैरो कार्ड्स के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद और सक्रियता से भरा रहेगा। आपको कई नए अवसर प्राप्त होंगे जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। साथ ही, की गई यात्राएं सफल और फलदायी रहेंगी। अचानक कोई लाभ भी मिलने की संभावना बन रही है।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रह सकती है। आपको सलाह है कि आज किसी के भी साथ व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
Published on:
29 May 2025 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
