
Aaj Ka Tarot Rashifal 8 June 2025 : इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, इनको मिलेगी खुशखबरी (फोटो सोर्स : Freepik)
Aaj Ka Tarot Rashifal 8 June 2025 : आज मेष राशि वालों को संतान को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, जबकि वृषभ राशि वालों की किसी गलती से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. वहीं, मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है.कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा, जहां व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी आमदनी होगी. कन्या राशि वालों को मेहनत से तरक्की की नई राहें मिलेंगी. तुला राशि के जातकों को विदेश से रुका हुआ धन मिल सकता है, आर्थिक निवेश फायदेमंद रहेगा और धार्मिक आस्था बढ़ेगी. टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का सम्पूर्ण राशिफल।
मेष राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि जीवनसाथी संतान को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो मित्रों के माध्यम से जरूरी जानकारी मिलेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
सकारात्मक: परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, रोजगार की तलाश में मित्रों से मदद मिलेगी, धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
नकारात्मक: जीवनसाथी और संतान को लेकर मतभेद हो सकते हैं, वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
शुभ रंग : लाल और सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
वृषभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई संपत्ति खरीदने की दिशा किया गया प्रयास सफल होगा। कुछ लोग आपकी छवि धूमिल कर सकते हैं, सतर्क रहें।
सकारात्मक: संपत्ति खरीदने का प्रयास सफल होगा।
नकारात्मक: आपकी लापरवाही या गलती से परिवार में अशांति बढ़ सकती है।
शुभ रंग : हरा और गुलाबी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। प्रफेशनल लाइफ में आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, जिससे अच्छा लाभ भी होगा।
सकारात्मक: मेहनत रंग लाएगी और अच्छा लाभ होगा।
नकारात्मक: स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं।
शुभ रंग : पीला और हरा, भाग्यशाली अंक-8
कर्क राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को लिए समय अनुकूल है।
Horoscope June 2025: सिंह राशि, जून 2025 मासिक राशिफल
शुभ रंग : सफेद और सिल्वर, भाग्यशाली अंक-7
सिंह राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें, संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव हो सकता है। पिता के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे।
सकारात्मक: भाइयों के सहयोग से घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे।
नकारात्मक: पिता से मनमुटाव हो सकता है, वैचारिक मतभेद संभव हैं।
शुभ रंग : गोल्ड, संतरी और पीला, भाग्यशाली अंक-6
कन्या राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अगर आप अच्छे से मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आपकी मदद भी होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा।
सकारात्मक: अच्छे से मेहनत करने पर तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं।
नकारात्मक: कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है।
शुभ रंग : पीला, हरा, और हल्का नीला, भाग्यशाली अंक-7
तुला राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा और धार्मिक आस्था बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और वे आपके कार्यों में मदद के लिए तैयार भी रहेंगे।
सकारात्मक: विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा ।
शुभ रंग : नारंगी, भाग्यशाली अंक-5
वृश्चिक राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज का दिन पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। प्रफेशनल मामले में आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे। आपके आक्रमक व्यवहार से पारिवारिक सदस्यों से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।
सकारात्मक: प्रोफेशनल मामले में आपके रास्ते में कुछ व्यवधान आएंगे।
नकारात्मक: आज का दिन पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है।
शुभ रंग : नीला, भाग्यशाली अंक-9
धनु राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, अपनी बुद्धिमानी से स्थिति मजबूत बना सकेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। अचनाक से आना वाला धन आपको खुशी देगा और परिवार के साथ मौज मस्ती में रहेंगे।
सकारात्मक: अचानक से आने वाला धन खुशी देगा और परिवार के साथ मौज-मस्ती में रहेंगे।
शुभ रंग : पर्पल, भाग्यशाली अंक-9
मकर राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज बदलता मौसम सेहत खराब कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। माता-पिता से किसी बात पर अनबन होने की आशंका है, रिश्तों का ध्यान रखें और मर्यादा बनाए रखें। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करेंगे तो लाभ होगा। मित्रों का दायरा बढ़ेगा।
सकारात्मक: मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करेंगे तो लाभ होगा।
नकारात्मक: माता-पिता से किसी बात पर अनबन होने की आशंका है, रिश्तों का ध्यान रखें और मर्यादा बनाए रखें।
शुभ रंग : पीला, भाग्यशाली अंक-2
कुंभ राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि घर और कार्यक्षेत्र में सोच समझकर बोलें और इस बात का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो। शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो अच्छे अवसर खो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
नकारात्मक: जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग : गुलाबी, भाग्यशाली अंक-4, भाग्यशाली अंक-9
मीन राशि के टैरो कार्ड्स से जानकारी मिल रही है कि आज अटका धन वापस आएगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। व्यापारियों को पूंजी निवेश के बाद अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
सकारात्मक:अव्यापारियों को पूंजी निवेश के बाद अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नकारात्मक: संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग : नारंगी, भाग्यशाली अंक-6
Published on:
07 Jun 2025 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
