14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया पर सोने सी चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानें अपना भी हाल

Akshay Tritiya Rashifal शुक्रवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती है। आज के दिन 10 मई 2024 को मेष, वृषभ समेत 4 राशियों की किस्मत सोने से चमकने वाली है। बाकी राशि के लोगों का हाल कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें अक्षय तृतीया राशिफल (Akshay Tritiya today horoscope) ..

2 min read
Google source verification
Akshay Tritiya Rashifal

मेष राशि 10 मई 2024

शुक्रवार 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया पर मेष राशि वालों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

वृषभ राशि

आज का राशिफल वृषभ के अनुसार किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रूके कार्यों में गति आएगी।

मिथुन राशि

शुक्रवार को निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

कर्क राशि

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

सिंह राशि

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा, शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने, आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि

अपने व्यवहार से सभी अपने अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

तुला राशि

अक्षय तृतीया पर आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।

वृश्चिक राशि

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रूके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण रहेगा।

ये भी पढ़ेंःअक्षय तृतीया पर जानें ए टू जेड, सोने-चांदी की जगह किन चीजों की कर सकते हैं खरीदारी

धनु राशि

अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें, व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें, अपने आपको संभालें संगति बदलें।

मकर राशि

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे, थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

कुंभ राशि

जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

मीन राशि

आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक्युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग