
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- भूमि-भवन से संबंधित पहले से चल रहे काम में ठहराव आने से नए काम शुरू करने के पहले गंभीरता से विचार करना होगा। अपने मिलने वालों में उलझा पैसा मिलने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर मे पचरंगी धागा चढ़ाए।
अंक 02- मानसिक तनाव के बरकरार रहने से व्यक्तिगत समस्या का समाधान समय पर नही हो पाएगा। अपना काम निकालने के लिए नौकरों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातः काल राधाकृष्ण के दर्शन करें।
अंक 03- मित्रों के मध्य चल रही बातचीत को हल्के में लेते हुए प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं। तकरीबन कार्यो में अपनी बैबाक राय व साफगोई से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- बहते जल मे थोड़े से मूंग प्रवाहित करें।
अंक 04- अपनी देखरेख में काम करने वाले कर्मचारियों की मनमानी आपका बहुत बड़ा नुकसान करवा सकती है। पहले से चल रही असामान्य गतिविधियों में बदलाव आने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- भोजन में श्वेत पदार्थो के सेवन से बचें।
अंक 05- नए संबंधो को व्यवसायिक दृष्टि से भुनाने के लिए पिछले कुछ दिनों से चल रहे अथक प्रयासों में पूरी तरह नाकाम रहेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ बढ़ता तनाव दिक्कत देगा।
अनुकूलता के लिए- केसरिया रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अंक 06- कार्यस्थल के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के कारण होने वाले नुकसान के बावजुद दिमागी संतुलन बनाए रखना होगा। अनावश्यक खर्च हो जाने के कारण परेशानी मे आ जाएंगे।
अनुकूलता के लिए- गुड़-धनिये का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 07- परिवार के सदस्यों में सामंजस्य को बरकरार रखने के लिए अतिरिक्त प्रयत्नो की आवश्यकता रहेगी। पिछले कुछ दिनों से लाभांश में आती सतत कमी चिंता का कारण बनेगी।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को वस्त्र दान में दें।
अंक 08- सेहत की दृष्टि से पहले से चल रही छोटी-मोटी गढ़बढ़ को टालने की कोशिश न करें तो ठीक रहेगा व किसी अनुभवी की सलाह लेकर चलें। प्रत्येक कार्य धैर्य से करना होगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी धार्मिक पुस्तक का पठन करें।
अंक 09- घर में अनावष्यक रूप से भोग विलास की वस्तुओं मे खूब धन खर्च होगा। नौकरीपैशा व्यक्ति को कार्य में परिवर्तन करने से पहले दूसरी जगह काम सुनिश्चित करना होगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर मे लोंग की माला चढ़ाएं।
Published on:
24 Mar 2019 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
