6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Astrology (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021): मेष राशि से मि​थुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा...

3 min read
Google source verification
saptahik_rashifal-mesh_to_mithun.jpg

weekly rashifal Aries to Gemini- 19 to 25 july 2021

जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर कई तरह की आशाएं रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (19 जुलाई से 25 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मिथुन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं...

1. मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Horoscope / Mesh Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह चुनौतियों से भिड़ने के लिए पूरी रह से तैयार रहें। वहीं आप में से कुछ के स्थान परिवर्तन की भी संभावनाएं हैं। ऐसे में बेहतर विकल्प के बीच आपको कॅरियर को लेकर अच्छा मौका मिल सकता है। उचित होगा अपनी जिम्मेदारी लेने के लिए आप आगे बढ़ें। बुधवार के आसपास आपके पास पूंजी निवेश का समय होगा।

Must Read- 2021 में हनुमान भक्तों को होगा खास फायदा, जानिये नए साल का हनुमान जी से संबंध

सप्ताह के प्रारंभ से ही लाभ कमाने की चिंता में न लग जाएं। व्यवसाय करने वालों की मेहनत के चलते स्थितियां खुद उनके पक्ष में होती जाएंगी। यूं तो इस सप्ताह आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन उचित होगा कि किसी भी तरह का तला या मसाले वाला भोजन खाने से बचें। इस समय आमदनी का नया जरिया खुल सकता है।

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नीला

उपाय: श्री हनुमान जी की पूजा करें।

2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Horoscope / Vrishabha Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आपको संतुलन बना कर चलना होगा। यदि निवेश की सोच रहे हैं तो जमीन जायदाद में सौदेबाजी की जा सकती है। वहीं इस अवधि में जोखिम के कामों से दूर रहें, नहीं तो नौकरी तक खतरे में आ सकती है।

इस दौरान समय का उपयोग ही आपको सफलता प्रदान करता दिख रहा है। व्यवसाय करने वालों को भी इस समय कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान नौकरी पेशा लोगों को कुछ अच्छे आफर मिल सकते हैं, ऐसे में ध्यान रखें किसी भी हाथ में आए मौकें को गंवाने की भूल न करें।

Must Read- Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय

वहीं स्वास्थ्य के मामले में जो लोग बीमार चल रहे हैं,उनकी सेहत में तेजी से सुधार की संभावना है। वहीं जो स्वस्थ्य हैं उन्हें भी पेट व लीवर से जुड़ी बीमारियों को लेकर अपना ख्याल रखना होगा। इसके अलावा इस समय आपमें से कुछ लोग इश्क में भी पड़ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अविवाहितों के लिए कुछ अच्छी खबर भी आ सकती है।

शुभ अंक : 8

शुभ रंग : हल्का नीला

उपाय: हर रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Horoscope / Mithun Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह तेजी से आगे बढ़ने के लिए आपको नकारात्मक सोच को हटाना होगा। साथ ही अपनी वाणी में भी मधुरता लानी होगी। इस समय आप किसी खास कार्य के लिए अपनी संबंधों का अच्छा इस्तेमाल कर सकते है।

इस दौरान जहां सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को उन्नति मिलने प्रबल संभावनाएं हैं। वहीं अधिकांश नौकरी पेशा लोग कार्यक्षेत्र की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में लगे रहेंगे। इस समय आपके शत्रु भी आपका सहयोग करते दिखेंगे। वहीं सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के भी इस समय आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त व्यवसाय में कारोबार से संबंधित पिछली समस्या समाप्त होने की भी संभावना है। शुक्रवार तक व्यापार में निवेश विशेष सफलता दिलाता दिख रहा है।

अत्यधिक व्यस्तता के चलते समय न दे पाने के चलते आपसे कई लोग नाराज हो सकते हैं।लेकिन,ध्यान रहे इस समय एक शानदार शाम बिताने की सोच आपके प्रेमी का गुस्सा ठीक कर सकता है।

स्वास्थ्य के मामले में इस समय रक्त से संबंधित बीमारी को लेकर सावधान रहना होगा।

शुभ अंक : 5
शुभ रंग : भूरा
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं ।