18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साप्ताहिक राशिफल (10 मई से 16 मई 2021): मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा...
2 min read
Google source verification
Aries Weekly Horoscope

Aries Saptahik Rashifal

जीवन का हर दिन आपकी जिंदगी में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (10 may to 16 may 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं...


मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Saptahik Rashifal)
मेष राशि के जातकों को इस समय सकारात्मक बने रहने की बहुत जरूरत है। व्यापारियों का समय मध्यम है। ध्यान रहे इस बार हाथ में आए अवसरों को नहीं खोना है, वरना इसके कारण न केवल आपके काम पर बल्कि आपकी व्यक्तिगत जिंदगी पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी न करें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। नये कार्य की शुरुआत अभी ना ही करें। इस सप्ताह कोई गुप्त भेद के द्वारा आपको लक्ष्य से भटका कर नुकसान कर सकता है। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों में उलझने बनी रह सकती हैं।

इस समय आपके सामाजिक संपर्क बढ़ने की संभावना के बीच आपके द्वारा विवेकपूर्ण किया गया निवेश लाभ दे सकता है। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे और किसी बुजुर्ग पर अधिक व्यय होते दिख रहे हैं।

यात्राओं को इस सप्ताह टाल देना बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में थोड़े बहुत सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे।इस समय प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बचें। दांपत्य संबंधों में साथी के साथ समय मिलाजुला रहेगा।

इस सप्ताह आपको कोई चीज आपको अंदर से परेशान रखेगी। इससे अबचने के लिए कम से कम मानसिक तनाव लें। डायबिटीज से पीड़ित जातक इस समय सेहत का खास ख्याल रखें।

उपाय: इस सप्ताह बूंदी के लड्डू हनुमान मंदिर में दान करें।

लकी दिन: सोमवार, गुरुवार व रविवार।