3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का Horoscope video: सोमवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए? यहां देखें

आज भगवान शंकर की पूजा का विशेष दिन...

2 min read
Google source verification

आज साल 2021 में अप्रैल की 05 तारीख को सोमवार monday का दिन है। ज्योतिष में सोम यानि चंद्र... चंद्र को ग्रहों में मंत्री का दर्जा प्राप्त है। शरीर में यह गले व छाती तो वहीं कुंडली में मन के कारक माने गए हैं। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान शिव हैं।

आज नवमी तिथि 02:18 AM, Apr 06 तक उसके बाद दशमी...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 05 April 2021,monday...

1. मेष राशि:- नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं.

2. वृषभ राशि:- नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। उचित होगा संचारी बनें और खुद को आराम देने के लिए कुछ समय निकालें।

3. मिथुन राशि:- प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से भी ये दिन बेहतर रहेगा। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

4. कर्क राशि:- चोट व रोग से बचें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। किसी मित्र की बातों का गलत अर्थ निकालने की वजह से आप दोनों के मध्य तनाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

5. सिंह राशि:- आज आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के योग के चलते विवाद निपट सकते हैं। नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा आज बन सकती है।

6. कन्या राशि:- आज आपके पास नए अधिग्रहण भी हो सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता।

7. तुला राशि:- यदि कहीं भी जाने का प्लान है तो इसके पूर्व अपने साथ कुछ खाने-पीने के लिये जरूर रख लें। आज आप भावनात्मक हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि:- खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रक्रियाओं में व्यस्त रहेगी.

9. धनु राशि:- कार्यक्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं।

10. मकर राशि:- अपनी मेहनत के आर्थिक परिणाम जानने की जल्दबाजी में न रहें। दृष्टि और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं।

11. कुम्भ राशि:- आपको धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपके सारे काम आसानी से हल हो जाएंगे।

12. मीन राशि:- दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। लंबी अवधि के लिए निवेश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग