scriptवीडियो राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें यहां | astrological video 13 september 2020 aaj ka video horoscope rashifal | Patrika News
राशिफल

वीडियो राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें यहां

आज 13 सितंबर 2020 को रविवार sunday का दिन…

भोपालSep 12, 2020 / 05:57 pm

दीपेश तिवारी

astrological video 13 september 2020 aaj ka video horoscope rashifal

astrological video 13 september 2020 aaj ka video horoscope rashifal

आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि ( 03:16 AM, सितंबर 14 तक ) व दिन रविवार ( 13 September 2020, sunday ) का है। इस दिन पुर्नवसु नक्षत्र ( 04:34 PM तक फिर पुष्य) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 13 September 2020, sunday…

1. मेष राशि – प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी के योग के अलावा तबादले के योग के बीच स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। परिवार को समय दें।

2. वृषभ राशि – आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेने के साथ ही दिनचर्या में आए बदलाव से खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिमेदारी मिल सकती है।

3. मिथुन राशि – कार्यों में प्रशासनिक अडचन आ सकती हैं। संपत्ति के विवाद आपसी समझौते से ही हल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

4. कर्क राशि – अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। आकस्मिक धन लाभ होने से रुके कार्य आसानी से हो जाएंगे। व्यवसाय में उन्नति मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

5. सिंह राशि – अपने आकर्षक व्यक्तिव से सभी को अपना बना लेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। मौज मस्ती में समय बीतेगा। आपसी संबंधो में सुधार होगा।
6. कन्या राशि – श्रम के अनुसार सफलता के न मिलने से उदास रहेंगे। आज आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। किसी के इंतजार में समय व्यतीत करना होगा।
7. तुला राशि – व्यापार विस्तार के योग के बीच कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेगे। संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहने के साथ ही सहकर्मियों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
8. वृश्चिक राशि – किसी के बहकावे में आ कर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं, अपने भाइयो के साथ विवाद की स्थिति न बनाएं। पढ़ाई में रूचि रहेगी। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। समय रहते जरूरी कागजात एकत्रित कर लें।
9. धनु राशि – किसी की देखा देखी न करें अन्यथा मुसीबत में आ जाएंगे। पारिवारिक शान्ति के लिए अपने स्वभाव को बदलें ।सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च होगा। न्याय विभाग से जुड़े लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
10. मकर राशि – आप बिना सोचे समझे काम करने से आपकी पदोन्नति रुकी हुई है। पैसा कमाने की चाह में निजी जीवन को न भूले। संतान के स्वभाव में आए परिवर्तन से दुख होगा। सिरदर्द संबंधित पीड़ा से पीड़ित रहेंगे।
11. कुंभ राशि – लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कर्मचारियों के सहयोग से काम पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना के बीच कारोबार में लाभ मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा बनेगी। धर्म में रूचि बढेगी।
12. मीन राशि – न्यायालयीन कार्य विलंभ से हल होंगे। भूमि भवन पर निवेश की संभावना के बीच व्यवसाय की अच्छी शुरुवात से आत्मबल बढ़ेंगा। वाहन सुख मिलेगा। बहनों से विवाद होगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / वीडियो राशिफल : सूर्यदेव की कृपा से कैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखें यहां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो