10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 21 February 2020: आज इन राशियों द्वारा की गई हर इच्छाएं पूर्ण करेंगे भोलेनाथ

आज इन राशियों द्वारा की गई हर इच्छाएं पूर्ण करेंगे भोलेनाथ
2 min read
Google source verification
aaj_ka_Rashifal.jpg

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा कि समझ से काम लें।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपके व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश से बचें। आपका अपना धोका दे सकता है। शिव जी की आरधना से कामना पूर्ण होगी।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग है। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, आपसे जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फालतू में ज्यदा निरर्थक सोचते हैं।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आयेगा।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अध्ययन में बेहतर सफलता के योग है। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे। उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।