6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, सावधान रहें इस राशि के लोग

आज इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, सावधान रहें इस राशि के लोग
2 min read
Google source verification
aaj_ka_rashifal_today.jpg

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा।। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा का योग है। परिश्रम अधिक होगा।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आप किसी भी चीज को करने से पूर्व उसके हानि-लाभ के बारे में भी सोचें। बिना सोचे कार्य नहीं करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाजजन संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आर्थिक मामलों में आपका निर्णय सही रहेगा। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा। वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आपके अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: लंबे समय से रूकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च संभव है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आपके आलसी रवैये के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती है। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। सुविवेक से काम करें। दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें।