6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

August Monthly Horoscope 2022: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का अगस्त 2022 का राशिफल यहां पढ़ें

August 2022 Masik Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं इस साल 2022 में अगस्त का महीना मेष से मीन वालों के लिए कैसा होने वाला है।

3 min read
Google source verification
august masik rashifal 2022, august 2022 rashifal, august 2022 monthly rashifal, august 2022 monthly horoscope, monthly rashifal august 2022 in hindi, august 2022 monthly horoscope predictions,

August Monthly Horoscope 2022: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का अगस्त 2022 का राशिफल यहां पढ़ें

अगस्त मासिक राशिफल 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की बदलती चाल के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। मासिक राशिफल में आप जानेंगे सभी 12 राशि वालों के करियर, शिक्षा, आर्थिक, वैवाहिक जीवन, व्यापार, नौकरी से जुड़ी जानकारी। ज्योतिष अनुसार अगस्त माह में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह का गोचर होगा। तो आइए जानते हैं अगस्त 2022 का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा...

मेष राशि
आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए अनुकूल होगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। जीवनसाथी के क्रोध के कारण आपका मन भी थोड़ा खट्टा हो सकता है। किसी विवाद के कारण मन दुखी हो सकता है। ज्यादा काम करने से थकान महसूस कर सकते हैं।

वृष राशि
इस महीने कार्यक्षेत्र में आपको मनचाही परिणाम और उन्नति मिलने से आप और ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। वृष राशि के कारोबारियों के लिए अगस्त का महीना लाभप्रद होगा। अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखें।

मिथुन राशि
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दूसरे सप्ताह में धन से जुड़ी हानि हो सकती है। इस राशि के लोगों के लिए अगस्त माह के बीच के बाद का समय और बेहतर होगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनके ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि
प्रेमियों के लिए यह महीना अनुकूल होने वाला है और रिश्ते मजबूत होंगे। योजनाओं को साकार करने में सफल होंगे। महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों का अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि
अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए इस महीने आपको पूरी जी जान से मेहनत करनी होगी। सिंह राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी वाणी के आधार पर शुभ फल प्राप्त करने में अपनी प्रतिभा और योग्यता को निखारने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि
अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी की सहायता की जरूरत पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास से मेहनत करें। घर के किसी बड़े की सेहत बेहतर होगी। घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं।

तुला राशि
दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना बेहतर होगा। हर फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जज्बाती होने से बचें। लंबे समय से अधूरा काम इस महीने पूरा हो सकता है। भविष्य के लिए योजनाओं पर विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि
इस महीने आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। सहनशक्ति की कमी रहेगी। अपने क्रोध पर काबू रखें। धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि
व्यापार में परिवर्तन के लिए कोई पुराना दोस्त काम आ सकता है। बातचीत के द्वारा परिवार के साथ पुराने विवाद सुलझा सकेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर होगा घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकती है।

मकर राशि
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। महीने की शुरुआत में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन आप परिस्थितियों को संभाल लेंगे। गलत कार्यों में पड़ने से बचें अन्यथा आर्थिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। काम में अधिक व्यस्त रहने के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के छात्रों को इस माह कुछ परेशानी हो सकती है। अपने मन को नियंत्रित रखें। उतावलापन सही नहीं है। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। इस महीने घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए इस महीने कुछ समस्याएं सामने आकर खड़ी हो सकती हैं। आपका गलत कार्यों के प्रति रुझान हो सकता है लेकिन इनसे दूर रहने में ही भलाई है। युवा लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार की दृष्टि से यह महीना अनुकूल है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

यह भी पढ़ें: Sawan Skanda Shashti 2022: स्कंद षष्ठी व्रत 3 अगस्त को, जानिए पूजा का शुभ मूहूर्त, विधि, मंत्र और महत्व