4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Todays Horoscope- 02 february 2022: मकर राशि के लिए समय लाभप्रद है

Today's capricorn Horoscope मकर राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Feb 01, 2022

capricorn.jpg

राशिचक्र की दसवीं राशि मकर है। मकर राशि के कारक ग्रह शनि हैं। मकर राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। तो चलिए जानते हैं आज मकर का राशिफल क्या कहता है?


आज मकर का राशिफल:
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।

व्यापार में भी आपको धीरे धीरे लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलन हो सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा इस दौरान आपके कार्यों पर निर्भर रहेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता है। व्यवसाय के मोर्चे पर थकान और अरुचि के कारण आप आकर्षक अवसरों से चूक सकते हैं।

आपके द्वारा किए गए किसी काम में फोकस गायब हो सकता है। इस समय जहां नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा।बहुत अधिक ध्यान भटकाने से पेशेवर काम प्रभावित हो सकता है। संतान को रोजगार की संभावना के बीच किसी रिश्तेदार को इससे तकलीफ हो सकती है। आपकी मनोकामना को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग : तोतई

भाग्यशाली वर्णमाला: P

शुभ अंक: 21

अनुकूल सलाह: अपने मन की बातें किसी को न बताएं।

मकर राशि वालों के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग