2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Daily Horoscope 28 April: रविवार को कुंभ राशि वालों को धन लाभ, वृश्चिक को बड़ा सौदा, आज का राशिफल में जानें किस्मत के संकेत

Daily Horoscope Aries 28 April 2024: रविवार 28 अप्रैल दैनिक राशिफल का संकेत है कि आज कुंभ राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। आज का राशिफल में पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें बाकी राशि के लोगों का कैसा रहेगा भविष्य (Aaj Ka Rashifal 28 April)

4 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Apr 27, 2024

Daily Horoscope 28 April 2024

आज का राशिफल रविवार 28 अप्रैल 2024

आज का राशिफल मेष राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aries 28 April 2024)

रविवार को मेष राशि वाले किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारो का दुरुपयोग न करें। इस समय यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

आज का राशिफल वृषभ राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Taurus 28 April 2024)

वृषभ राशि के लोग रविवार को प्रोफेशन में परिवर्तन चाहेंगे। इससे पढ़ाई में रूचि की कमी भी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे, व्यय में वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

आज का राशिफल मिथुन राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Gemini 28 April 2024)

रविवार को अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

ये भी पढ़ेंःशनि के इस बदलाव ने शश राजयोग को बनाया और शक्तिशाली, एक साल तक इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, किस्मत बनेगी दोस्त

आज का राशिफल कर्क राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Cancer 28 April 2024)

रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुलमिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Leo 28 April 2024)

रविवार 28 अप्रैल का दिन सिंह राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी, निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचें। विवाद न करें।

आज का राशिफल कन्या राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Virgo 28 April 2024)

आज का राशिफल कन्या राशि के अनुसार रविवार को दिन की शुरुआत में आप पर आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, अति आत्मविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ेंःBrihaspati Rashi Parivartan: इस डेट को होगा सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, 12 साल बाद शुक्र की राशि में आएंगे गुरु, जानें किसे देंगे व्यापार, नौकरी में सफलता, सुख समृद्धि और किसको देंगे कष्ट

आज का राशिफल तुला राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Libra 28 April 2024)

किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी, गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Scorpio 28 April 2024)

अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं, संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

आज का राशिफल धनु राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Sagittarius 28 April 2024)

समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

ये भी पढ़ेंःShivling Puja Niyam: बड़े काम का होता है शिवलिंग पर चढ़ा जल, इसे पीएं या न पीएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

आज का राशिफल मकर राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Capricorn 28 April 2024)

आपके हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Aquarius 28 April 2024)

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा। आपकी गलती के कारण बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा, किसी चीज से डरे हुए हैं।

आज का राशिफल मीन राशि 28 अप्रैल 2024 (Daily Horoscope Pisces 28 April 2024)

बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र, संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।