27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 4 March 2024: कर्क सिंह समेत चार राशियों के आए अच्छे दिन, जानें क्या लाभ मिलेगा

Aaj Ka Rashifal 4 March 2024: सोमवार 4 मार्च को कर्क सिंह समेत चार राशियों के अच्छे दिन आने वाले हैं, इन राशियों को क्या मिलेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल सोमवार 4 मार्च 2024 (Aaj Ka Rashifal)  

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 04, 2024

daily_horoscope_4_march_2024.jpg

सोमवार का राशिफल 4 मार्च 2024 आज का राशिफल


व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। धैर्य से काम लें, निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख होगा।


समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, जो मिला उसमें संतुष्ट रहें। समाज में आप के कार्यों की प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त होंगे। अध्ययन में रूचि कम रहेगी।


दिन की शुरुआत में आलस्य रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें, इसके असमंजस में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें, परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव है।

ये भी पढ़ेंःMonthly Horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा। मकान दुकान बदलने के योग हैं। आध्यत्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।


व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति पा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 3 To 9 March: इस राशि के खुदरा व्यापारियों को मिलेगा बंपर लाभ, पढ़ें तुला से मीन तक साप्ताहिक राशिफल


कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोर्ट कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है।


आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वो स्वयं मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्य उदय का समय है, समय पर अवसरों का लाभ लें। नौकरी मिल सकती है।


राजनीतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।


साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है । कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसायियों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।


मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।


आप के जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते है। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुनें या दिमाग की इसी उलझन में घिरे रहेंगे।


आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। समय पर काम करना सीखें। कल कभी नहीं आता, आज का काम आज ही करें। आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं। थोड़ा समय धार्मिक कार्यों में दें।