
साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मार्च 2024 रविवार से शनिवार तक का सभी राशियों का भाग्य
Saptahik Rashifal 3 To 9 March 2024, यह 3 से 9 मार्च 2024 का वीक धार्मिक और ज्योतिषीय लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस हफ्ते 7 मार्च को दो बड़े ग्रह राशि परिवर्तन होंगे, बुद्धि-व्यापार के कारक बुध और सुख समृद्धि प्रदाता राशि बदलेंगे। बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 8 मार्च को महाशिवरात्रि है, 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर बुध, शनि और सूर्य की युति बन रही है। इसकी वजह से यह वीक सभी लोगों के लिए शुभ फल देने वाला है। विशेष रूप से किन राशियों को लाभ मिलेगा जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल तुला से मीन 3 से 9 मार्च 2024
करियर और आर्थिक जीवनः ऑनलाइन कारोबार से आपको लाभ मिलेगा। परिजनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आन्तरिक रूप से सुख की अनुभूति करेंगे। जॉब और कारोबार में स्थिरता रहेगी। तात्कालिक निर्णय ले सकते हैं। बड़ों की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। हालांकि इस सप्ताह अपनी टीम पर आपको पूरी तरह से नियंत्रण रखना होगा। जोखिम भरे निवेशों को लेकर जल्दबाजी न करें। किसी को गिफ्ट देने पर धन खर्च करना पड़ेगा। इलेक्ट्रिक उपकरणों से जुड़े करियर में विशेष सफलता मिल सकती है। अपनी योग्यता पर सदैव भरोसा रखें। मंगलवार और बुधवार काफी शुभ रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः 3 से 9 मार्च 2024 का समय आपको काफी कुछ सिखाने वाला है। इस समय आप सिनेमा और वेबसीरीज का आनंद उठाएंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम गहरा होगा। विवादों को निपटाने की कोशिश करेंगे। भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी। मन संतुलित रहेगा। इस समय छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। सोमवार और बुधवार को विशेष रूप से क्रोध से बचें।
स्वास्थ्य राशिफलः अत्यधिक गर्म और गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से समस्या होगी। इस समय गैस की समस्या परेशान करेगी।
करियर और आर्थिक जीवनः 3 मार्च से 9 मार्च के सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। इस सप्ताह आपको जॉब में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और टीम भावना की तारीफ होगी। दिमाग शांत रहेगा। रिटेल व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा सप्ताह है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा होगा। नई संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर भरोसा बनाए रखना जरूरी है। गुरुवार और शुक्रवार बेहद शुभ दिन होंगे। विद्यार्थियों को कोई कठिन प्रोजेक्ट्स मिल सकता है। युवाओं को अपने भविष्य की चिंता रहेगी।
पारिवारिक जीवनः नये सप्ताह में आप बच्चों के विवाह की तैयारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी समझ और विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। इस समय अपनी स्वभाव और कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आपको लापरवाही से बचना होगा। कुछ गलत गतिविधियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। वैसे तो पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ ही रहेगा। लेकिन फिर भी शनिवार को कुछ सावधान रहना होगा।
स्वास्थ्य राशिफलः नये सप्ताह में हृदय रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी नकारात्मक हो सकती है।
उपाय:शिवरात्रि पर 21 बेलपत्रों पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिख कर शिवलिंग पर अर्पित करें।
करियर और आर्थिक जीवनः नया कारोबार इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। विदेशी कंपनी में जॉब कर रहे लोगों के लिए 3 से 9 मार्च का हफ्ता अनुकूल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण पाएंगे। नए निवेश से लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। थोड़े प्रयास से काम सफल हो जाएंगे। आपकी सृजनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं।
पारिवारिक जीवनः अच्छे धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित रहेंगे। इस समय आपको सिद्धांतों से समझौता करने से बचना चाहिए। अनावश्यक खर्च हो सकता है। मन को सकारात्मक बनाएंष परिवार के मामले में हस्तक्षेप न करें। फैसलों को दूसरों से प्रभावित न होने दें, रिश्तों में आ रही गलतफहमी दूर करें। बच्चों को गलत आदतों से बचाएं। आप किसी का अपमान न करें। रविवार को कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है।
स्वास्थ्य राशिफलः इस हफ्ते आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है।
करियर और आर्थिक जीवनः इस समय आपकी बुद्धि काफी तेज रहेगी। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। उच्च शिक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। गुरुवार और शुक्रवार को नए शुभ कार्यों को शुरू करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। जॉब बदलना चाहते हैं पर जल्दबाजी ठीक नहीं है। मन में बॉस के प्रति असंतोष हो सकता है। काम का दबाव आपके मूड को खराब कर सकता है। चापलूस लोग आपका बड़ा नुकसान करवा सकते हैं। मंगलवार और बुधवार का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। पुराने लोन के कारण थोड़ी परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में आपसे कुछ गलतियां हो सकती हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह काफी शॉपिंग कर सकते हैं। विवाह योग्य लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। बजट की वजह से रूके काम दोबारा से शुरू होंगे। संतान के आचरण से खुशी मिलेगी। आप लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफलः पहले से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय: बुधवार को गाय को हरी पालक खिलाना लाभकारी होगा। शिवलिंग पर प्रतिदिन जल चढ़ाएं।
करियर और आर्थिक जीवनः रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है। बड़े क्लाइन्ट्स से रिलेशन अच्छा होगा। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। रविवार से बुधवार तक का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। विदेश यात्रा में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह कुंभ राशि वाले काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा। दांपत्य जीवन को आप काफी समय देंगे। विवादित मामलों से दूर रहें। सरकार के नियमों का पालन करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दोस्तों और व्यर्थ के कार्यों में आप समय बर्बाद न करें। गुरुवार और शुक्रवार को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
स्वास्थ्य राशिफलः घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें। शरीर को पर्याप्त आराम अवश्य दें।
उपाय:शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से 1 घंटे के भीतर पंचामृत (दूध, दही, मधु, शर्करा और घी) से शिव जी का अभिषेक करें।
करियर और आर्थिक जीवन: पूरा सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ है। अपने कौशल को बढ़ाने में सफल होंगे। पेशे में बदलाव कर सकते हैं। जॉब और कारोबार में मेहनत करेंगे। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। इस सप्ताह आप अपने शौक के अनुसार काम करने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से शुक्रवार का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़ी कुछ अनिश्चितता हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
पारिवारिक जीवनः जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे। घर में बच्चों का ध्यान रखने की जरूरत है। अहंकार से बचें। यदि किसी कोर्ट केस में उलझे हैं, तो भी आपको विवेक से काम लेना होगा। सप्ताह के आखिर में लंबी यात्रा से बचना चाहिए।
उपाय: रोज बेल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और 'रूद्राष्टकम्' का प्रतिदिन पाठ करें।
Updated on:
03 Mar 2024 07:40 pm
Published on:
03 Mar 2024 07:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
