3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Daily Horoscope 7 March: मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें संकेत

Daily Horoscope 7 March: दैनिक राशिफल 7 मार्च बृहस्पतिवार में जानें मेष राशि से मीन राशि के लोगों का भविष्य, पढ़ें आज का राशिफल

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Mar 06, 2024

aaj_ka_rashifal.jpg

आज का राशिफल 7 मार्च गुरुवार 2024

अपनी बातचीत से काम बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट देवता की पूजा सहायक होगी।

संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। शासकीय कामकाज से जुड़े लोगों के लिए समय मिश्रित फलदायक है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े लोगों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक लोगों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधा चल रही है। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना है इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ेंः बुध और शुक्र बदल रहे हैं चाल, होगा बड़ा बदलाव

क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope के लिए यहां क्लिक करें

जो करना चाहिए वो करिए। फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्तोत्र बढ़ेंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा।

कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दानपुण्य से मन को शांति मिलेगी।