
daily horoscope tarot today 21 April Ka Rashifal: आज का टैरो राशिफल सोमवार 21 अप्रैल 2025
Today Tarot Horoscope: अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा की मानें तो 21 अप्रैल 2025 को मेष और वृषभ राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आज का टैरो राशिफल में आप भी जान सकते हैं अपना हाल (Daily Horoscope Tarot Today)
मेष टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए सोमवार को काफी अच्छा रहने वाला है। आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा, इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
वृषभ टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।
मिथुन टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार सोमवार को मिथुन राशि के लोगों के लिए कामकाज में विपरीत स्थितियां आ सकती हैं। हालांकि, आज दोपहर बाद आपकी स्थितियों में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।
कर्क टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए सोमवार थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज शुरुआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।
सिंह टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार सिंह राशि के लोगों का सोमवार को अपने जीवनसाथी से किसी न किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आपको सलाह है कि वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें।
दैनिक टैरो राशिफल कन्या राशि के अनुसार सोमवार को कन्या राशि के लोगों के लिए 21 अप्रैल 2025 को पारिवारिक मामलों में कुछ अशांति पैदा करने वाला रहेगा। आज परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
दैनिक टैरो राशिफल सोमवार के अनुसार तुला राशि के लोगों को सोमवार को स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। 21 अप्रैल 2025 सोमवार को आप शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। साथ ही आपके स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
21 अप्रैल 2025 का टैरो राशिफल के अनुसार सोमवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़े।
21 अप्रैल का राशिफल धनु राशि संकेत करता है कि धनु राशि के लोगों के लिए संपत्ति की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः
सोमवार टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार मकर राशिवालों की आज घर परिवार में परिस्थितियों में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही आज आपको ऐसा लगेगा, मानों सब कुछ आपके विरुद्ध हों। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।
सोमवार टैरो राशिफल कुंभ राशि के अनुसार आज दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः
मीन टैरो राशिफल 21 अप्रैल 2025 के अनुसार मीन राशिवालों के लिए आज के दिन जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
20 Apr 2025 08:10 pm
Published on:
20 Apr 2025 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
