
धनु राशिफल दिसंबर 2023
धनु राशिफल दिसंबर पारिवारिक जीवन
आपकी राशि धनु है तो दिसंबर में आपकी माता का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है, इस महीने उन्हें कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें, उन्हें कोई समस्या है तो सभी टेस्ट करा लें और डॉक्टर से समय-समय पर परामर्श लेते रहें। इस समय आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर सशंकित रह सकते हैं और उनके संबंध में कोई कठोर निर्णय ले सकते हैं। इस समय ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। इस महीने पारिवारिक जीवन में शांति नही रहेगी और चिंता का भाव बना रहेगा। हालांकि दिसंबर के चौथे सप्ताह में ग्रहों की दिशा सही रहने से समय अनुकूल होगा और समस्याएं दूर होंगी।
धनु राशिफल व्यापार और नौकरी
आपकी राशि धनु है तो दिसंबर में व्यापारिक क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे लेकिन प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। बाजार में आपके मृदु स्वभाव से सभी का आपके प्रति व्यवहार अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने लिए कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आपकी राशि धनु है और आप सरकारी नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने लिए नई नौकरी की तलाश में रहेंगे और वर्तमान की नौकरी से मन टूट सकता है।
दिसंबर राशिफल धन शिक्षा और करियर
यदि आपकी राशि धनु है तो मासिक राशिफल धनु का संकेत है कि इस राशि के स्टूडेंट्स को इस महीने नया मार्गदर्शक मिलेगास जो आपके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मददगार बनेगा। दिसंबर में आपको अपना व्यवहार दुरुस्त रखना होगा और किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा वर्ना आपकी छवि नकारात्मक बनेगी। इंजीनियरिंग और कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अपने लिए नए अवसर मिलेंगे और कॉलेज में आपकी प्रशंसा होगी। यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे जो भविष्य के लिए सकारात्मक परिणाम देगा।
धनु राशि लव लाइफ दिसंबर
आपकी राशि धनु है तो दिसंबर में आपकी लवलाइफ आसान नहीं है। आपका अपने जीवनसाथी से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है हालांकि आपसी समझ इसे जल्द ही सुलझा लेगी। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन के लिए यह माह कुछ यादगार अनुभव लेकर आएगा। वहीं ऐसे लोग जो सिंगल हैं या विवाह योग्य हैं उनसे कोई प्रभावित हो सकता है। लेकिन आपकी रूचि उसमे कम होगी। आपका मन किसी और में लगा होगा लेकिन वहां से अच्छे संकेत नहीं मिलेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल
आपकी राशि धनु है तो दिसंबर के दूसरे हफ्ते में पित्त संबंधी दोषों से परेशान हो सकते हैं। इस समय आपको कमजोरी सताएगी और काम में मन भी नही लगेगा। सुबह के समय सैर पर जाने की आदत डालें, इससे स्थिति बेहतर होगी। अपने को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।
धनु राशि का लकी नंबर और लकी कलर
यदि आपकी राशि धनु है तो दिसंबर के लिए आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर नीला है। इसलिए इस महीने अंक 5 और ब्लू कलर को प्राथमिकता दें तो इससे आपको लाभ होगा। इन दोनों चीजों से नुकसान से बचेंगे।
Updated on:
24 Nov 2023 06:25 pm
Published on:
24 Nov 2023 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
