2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Financial Horoscope 30 May 2022: आज कन्या राशि वालों को हो सकता है अचानक लाभ, जानें राशि अनुसार धन और करियर की दृष्टि से कैसा रहेगा आपका दिन!

30 May 2022 Arthik Rashifal: आज वृश्चिक राशि वालों की अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी बातचीत होगी। धनु राशि वालों लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
30 may 2022 arthik rashifal, money and career horoscope 30 may 2022, aaj ka arthik rashifal, today financial horoscope, 30 may 2022 financial horoscope, 30 मई 2022 आर्थिक राशिफल, 30 मई 2022 मनी एंड करियर राशिफल,

Financial Horoscope 30 May 2022: आज कन्या राशि वालों को हो सकता है अचानक लाभ, जानें राशि अनुसार धन और करियर की दृष्टि से कैसा रहेगा आपका दिन!

Daily Financial And Career Horoscope: दैनिक आर्थिक और करियर राशिफल में आप जानेंगे कि किन राशि के लोगों को अपने व्यापार और रोजगार संबंधी मसले हल होने के साथ ही जीवन में आर्थिक लाभ होगा और किन राशि वालों पर खर्चों का बढ़ सकता है। तो जानिए राशि अनुसार आर्थिक और करियर की दृष्टि से कैसा बीतेगा आपका दिन...

मेष राशि (Aries Horoscope): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला फल देगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हो सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope): इस राशि के व्यापारियों को आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी वालों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों की क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से कोई लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope): आज दिन के खत्म होते-होते कोई छोटा लाभ हो सकता है। नौकरी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। शाम का समय परिवार और दोस्तों के साथ बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope): अपने विरोधियों की बातों पर ध्यान ना देकर कार्य पर फोकस करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope): बेकार की चिंता से मन परेशान हो सकता है। नई उपलब्धियों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेन-देन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope): रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। शाम के समय अचानक लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra Horoscope): समस्याओं के मन मुताबिक हल न होने पर मन अशांत रहेगा। किसी पास या दूर की यात्रा में विघ्न पैदा हो सकता है। व्यापार में मंदी से थोड़े परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope): अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छी बातचीत होगी। मन में निराशाजनक विचार नहीं आने दें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope): लंबे समय से रुका हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है। साथ ही अध्यात्म की तरफ झुकाव महसूस करेंगे। रोजमर्रा के कामों में जल्दबाजी न करें। नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope): आज वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। दिन की तिमाही में घर ने अचानक मेहमानों के आने से खर्चा बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope): वाहन अथवा संपत्ति संबंधी सुख मिलने के योग बन रहे हैं। घर-गृहस्थी का कोई मनपसंद सामान खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope): इस राशि के विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। किसी खास उपलब्धि के मिलने पर मन प्रफुल्लित रहेगा।

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ को अतिप्रिय नंदी के कान में ऐसे कहें अपनी बात, हर मनोकामना पूरी होने की है मान्यता