scriptHoroscope-04 October 2021: इन 6 राशियों को होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार? | Horoscope 04 October 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Horoscope-04 October 2021: इन 6 राशियों को होगा धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार?

locationभोपालPublished: Oct 03, 2021 06:16:48 pm

आपके ग्रह 04 अक्टूबर 2021 को क्या कहते हैं ?

Rashifal,Rashifal

Horoscope,Horoscope

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही किसी भी जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज सोमवार monday, 4 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

 Today Horoscope
IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 04 October 2021 आज का मेष राशिफल
दिन ठीक नहीं है। नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

Taurus Daily Horoscope 04 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। इष्ट बल को मजबूत रखें। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। दिन चिंताजनक व्यतीत अवस्था में व्यतीत होगा।

Read more – Monthly Horoscope 2021: अक्टूबर 2021 में इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य

Gemini Daily Horoscope 04 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के साथ ही लाभ के योग हैं। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

Cancer Daily Horoscope 04 October 2021 आज का कर्क राशिफल
लाभ के अवसर बढेंगे। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति के लिए स्वयं के व्यवहार में बदलाव लाएं,मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं।

Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

rashi parivartan

Leo Daily Horoscope 04 October 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरों के भरोसे रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यय की वृद्धि संभव है। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें सतर्क रहें।

Virgo Daily Horoscope 04 October 2021 आज का कन्या राशिफल
यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। वाहन सुख मिलेगा। उचित होगा अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं।संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।

Read more – Shradh Parv: पितर आपसे खुश होकर गए या नाराज होकर?

Libra Daily Horoscope 04 October 2021 आज का तुला राशिफल
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। कॅरियर में निराश न हों, जल्द समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।नए कारोबार में लाभ की उम्मीद कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

Scorpio Daily Horoscope 04 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। वाहन खरीदने के योग हैं। समय बदलेगा। आपके काम करने के तरीकों में सुधारें।

Read more – Rashi Parivartan Effects- देश दुनिया पर शुक्र व बुध के परिवर्तन का असर

2021 rashi parivartan
Sagittarius Daily Horoscope 04 October 2021 आज का धनु राशिफल
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।

Capricorn Daily Horoscope 04 October 2021 आज का मकर राशिफल
दिनचर्या नियंत्रित रखें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। ‍कुछ भी बोलने से पहले विचार करें। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें।
Read more – Weekly Horoscope (4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Aquarius Daily Horoscope 04 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढेगी।न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। कम बोलें अच्छा बोलें।
Read more – Rashi Parivartan of Jupiter: गुरु का मकर राशि में प्रवेश बना रहा खतरनाक योग, जानें इस परिवर्तन का आप पर असर

Pisces Daily Horoscope 04 October 2021 आज का मीन राशिफल
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा।विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो