17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 12 September 2021 : सूर्यदेव की कृपा से इन राशिवालों का बढ़ेगा मान सम्मान व यश, जानें कैसा रहेगा आपका रविवार?

12 सितंबर को क्या कहते हैं आपके ग्रह

3 min read
Google source verification
sunday rashifal

sunday rashifal

ग्रहों में लगातार हो रहे परिवर्तनों का असर हर किसी पर होने के चलते हर रोज लोगों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलता है, ऐसे में जहां कल किसी राशि का दिन शुभ था तो आज किसी ओर राशि के लिए विशेष दिन हो सकता है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार भी ग्रहों में हो रहे परिवर्तनों का असर हर रोज सभी 12 राशियों पर होता है। इसी के कारण हर दिन प्रत्येक राशि का फलादेश बदल जाता है। और हर दिन ग्रहों की स्थिति के आधार पर आने वाला फलादेश ही दैनिक राशिफल कहलाता है।

आइये समझते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक रविवार Sunday, 12 सितंबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

IMAGE CREDIT: patrika

Aries Daily Horoscope 12 September 2021 आज का मेष राशिफल
आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।माता से अकारण वाक् युद्ध की संभावना है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

Taurus Daily Horoscope 12 September 2021 आज का वृषभ राशिफल
कार्यक्षमता में वृध्दि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।

Read more - ज्योतिष में विवाह का समय और जानें तलाक से मुक्ति के उपाय

Gemini Daily Horoscope 12 September 2021 आज का मिथुन राशिफल
रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी की सुनिसुनाइ बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव संभव। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

Cancer Daily Horoscope 12 September 2021 आज का कर्क राशिफल
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

Read more -सितंबर 2021 में त्यौहारों की लिस्ट

Leo Daily Horoscope 12 September 2021 आज का सिंह राशिफल
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।

Virgo Daily Horoscope 12 September 2021 आज का कन्या राशिफल
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। सतर्क रहें, आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से बचें। बच्चोंं के विवाह की चिंता रहेगी।

Read more -शालिग्राम: भगवान विष्णु के इस पाषाण रूप की पूजन व अभिषेक की विधि, साथ ही इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Libra Daily Horoscope 12 September 2021 आज का तुला राशिफल
परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव।

Scorpio Daily Horoscope 12 September 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। परिवारिक क्लेश से बचें।

Read more - इस दिन से आएगी कोरोना की तीसरी लहर, जानें कब तक रहेगी?

IMAGE CREDIT: patrika

Sagittarius Daily Horoscope 12 September 2021 आज का धनु राशिफल
पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

Capricorn Daily Horoscope 12 September 2021 आज का मकर राशिफल
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभाले और संगति बदलें।


Read more -Ganesh Chaturthi 2021: गणेशोत्सव शुरु अनंत चतुर्दशी को होगा गणपति विसर्जन जानें इसकी सरल विधि

Aquarius Daily Horoscope 12 September 2021 आज का कुंभ राशिफल
कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

Pisces Daily Horoscope 12 September 2021 आज का मीन राशिफल
नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी में हानि से बचें।

Read more - Indian Astrology: फिर रफ्तार बढ़ाने जा रहा है कोरोना, जानें किन ग्रहों से मिल रहा है सहयोग

Read more - ये ग्रह करेंगे सितंबर 2021 में राशि परिवर्तन


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग