scriptHoroscope- 20 October 2021: इन 5 राशियों पर रहेगी श्री गणेश की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार? | Horoscope 20 October 2021 aaj ka rashifal daily astrology | Patrika News

Horoscope- 20 October 2021: इन 5 राशियों पर रहेगी श्री गणेश की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार?

locationभोपालPublished: Oct 19, 2021 02:24:42 pm

क्या कहते हैं 20 अक्टूबर 2021 को आपके ग्रह?

Horoscope

Astrology

कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज बुधवार Wednesday, 20 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
rashi parivartan
Aries Daily Horoscope 20 October 2021 आज का मेष राशिफल
आज आपका मकान का सपना पूरा हो सकता है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। झूठ बोलकर आप परेशानी में आ सकते हैं।
Taurus Daily Horoscope 20 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलने से लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
Read more – Sharad Purnima 2021-शरद पूर्णिमा 2021: देश में दो दिन मनाया जाएगा ये पर्व

Gemini Daily Horoscope 20 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आप की उन्नति नहीं देख सकते, अत: उनसे सतर्क रहें। पुराना रोग उभर सकता है।
Cancer Daily Horoscope 20 October 2021 आज का कर्क राशिफल
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी।
Read more – बुध और गुरु हुआ मार्गी, जानें इनका असर और उपाय

rashi parivartan

Leo Daily Horoscope 20 October 2021 आज का सिंह राशिफल
कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय अवश्य लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। किसी का भला करने पर स्थिति आपके विपरीत हो सकती है, ऐसे में सतर्कता से काम लें।

Virgo Daily Horoscope 20 October 2021 आज का कन्या राशिफल
संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। कार्यों में रुकावट आ सकती है।

Read more – Vastu Tips: बिना बड़े बदलाव किए घर के वास्तु दोष को ऐसे करें दूर?

Libra Daily Horoscope 20 October 2021 आज का तुला राशिफल
भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी।

Scorpio Daily Horoscope 20 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। उचित होगा जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। ध्यान रखें दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है।

Read more – Karwa Chauth 2021: करवा चौथ इस बार क्यों है बेहद खास? जानें दिनांक

22 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 22 August 2021
IMAGE CREDIT: patrika
Sagittarius Daily Horoscope 20 October 2021 आज का धनु राशिफल
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। पैसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
Capricorn Daily Horoscope 20 October 2021 आज का मकर राशिफल
जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, उचित होगा सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं।
Read more – October 2021 Rashi Parivartan List : अक्टूबर 2021 के राशि परिवर्तन, जानें कब कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी राशि

Aquarius Daily Horoscope 20 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने से नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित रहेगा शांत रहें।
Read more – Monthly Horoscope 2021: अक्टूबर 2021 में इन राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

Pisces Daily Horoscope 20 October 2021 आज का मीन राशिफल
पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। आकस्मिक लाभ संभव। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल रहेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे।

Read more – Shradh Parv: पितर ने आपको आशीर्वाद दिया या श्राप? ऐसे पहचानें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो