
horoscope
कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मंगलवार Tuesday, 26 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 26 October 2021 आज का मेष राशिफल
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से मन प्रसन्न रहेगा। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे।
Taurus Daily Horoscope 26 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। किसी की सुनीसुनाई बातो पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।
Gemini Daily Horoscope 26 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है।
Cancer Daily Horoscope 26 October 2021 आज का कर्क राशिफल
कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ध्यान रखें कभी कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।
Leo Daily Horoscope 26 October 2021 आज का सिंह राशिफल
परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
Virgo Daily Horoscope 26 October 2021 आज का कन्या राशिफल
सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव।
Libra Daily Horoscope 26 October 2021 आज का तुला राशिफल
भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता के बीच माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों से भेंट होगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
Scorpio Daily Horoscope 26 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
आकस्मिक किसी बड़े खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश होगा।
Sagittarius Daily Horoscope 26 October 2021 आज का धनु राशिफल
पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी।
Capricorn Daily Horoscope 26 October 2021 आज का मकर राशिफल
व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। अपने आप को संभालते हुए, संगती बदलें।
Aquarius Daily Horoscope 26 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
धार्मिक आस्था में वृद्धि के बीच कार्यसिद्धि होगी। थकान के चलते चिंता और तनाव रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे।
Pisces Daily Horoscope 26 October 2021 आज का मीन राशिफल
नए दोस्त बनेंगे, साथ ही उचित होगा कि जल्दबाजी में हानि से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
Updated on:
25 Oct 2021 04:58 pm
Published on:
25 Oct 2021 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
