
10 अक्टूबर मंगलवार राशिफल 2023
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार मेष राशि वालों के लिए अगले पांच दिन शुभता और सफलता लिए हुए हैं। इस समय में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। यदि मेष राशि का जातक विदेश से जुड़ा कारोबार करता है तो उसे विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई भागदौड़ करियर और कारोबार के विस्तार में सहायक होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर-कारोबार में मनचाही सफलता दिलाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस समय यदि आपका धन किसी योजना में अटका है तो किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल आएगा। इस दौरान आपके भीतर इतना आत्मविश्वास होगा कि आप जोखिम भरे कामों को भी बिना किसी हिचकिचाहट के साथ बड़ी सफलता से करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। घर-परिवार में एकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ तालमेल रहेगा, दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए अगले पांच दिन मिलाजुले हैं। अगले पांच दिन में आपको महत्वपूर्ण कार्य निपटाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यस्थल पर बुद्धिमत्ता और सूझबूझ के साथ काम करते हुए अपना बेस्ट देंगे, जिसके कारण आपको बॉस से शाबाशी और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आपका भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो इस अवधि में बातचीत से सुलझ सकता है। आने वाले दिनों में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से भी कम सहयोग और समर्थन मिलेगा, जिसके चलते आपको किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देने के साथ कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धन का लेन-देन खूब सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने और रिश्ते में प्रगाढ़ता लाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की आदर करें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जीवनसाथी का पूरा सहयोग समर्थन मिलता नजर आएगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय ऐसा है कि आप सोचे काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे और इस दौरान जीवन में कुछ बड़े खर्च भी आ सकते हैं, जिसके चलते आपको न सिर्फ संचित धन खर्च करना पड़ सकता है बल्कि उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचना चाहिए। आने वाले समय में आपको प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में फंसे धन को निकालने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी 24 सितंबर तक का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको लोगों के साथ बात-व्यवहार में सावधानी रखनी होगी। किसी से ऐसा वादा न करें जिसे बाद में आपको पूरा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़े। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो आपके रिश्ते में संवाद की कमी के चलते कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। सुखद पहलू यह है कि 24 सितंबर के आसपास किसी मित्र की मदद से रिश्ते में आई खटास दूर हो जाएगी और एक बार फिर लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। कामकाज की व्यस्तता और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के चलते आप जीवनसाथी के लिए कम समय निकाल पाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के करियर और कारोबार के लिए 24 सितंबर तक का समय बेहद अनुकूल है। इस समय आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। जोश बढ़ा रहेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र और घर-परिवार से जुड़ी किसी भी जिम्मेदारी को निभाने के लिए खुद आगे आएंगे। इस दौरान आप जीवन के किसी भी क्षेत्र की चुनौतियों को स्वीकार करने में जरा भी नहीं हिचकेंगे और मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय इष्टमित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय बेहद शुभ है क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में वे पुरस्कृत हो सकते हैं, बल्कि कोई अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों की कामना पूरी होगी। कामकाज में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य के घर आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और स्नेह बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से समय सामान्य रहेगा, हालांकि विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस बीच कारोबार से जुड़ी यात्रा हो सकती है, यह सुखद और लाभप्रद रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होगा, लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए 24 सितंबर तक के समय में मनचाही सफलता और समाज में मान-सम्मान का योग है। इस समय आपके कार्यशैली और परिश्रम की लोग तारीफ करेंगे। घर-परिवार के लोग आपकी बात न सिर्फ ध्यान से सुनेंगे बल्कि उस पर अमल भी करेंगे। 24 सितंबर तक के समय में आपको किसी लाभदायी योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको कहीं से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि आपके प्रेम संबध में कुछ खटास-मिठास चल रही थी तो जल्द ही रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे और आप अपने लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे। यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। 24 सितंबर से पहले किसी वरिष्ठ अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से परिवार या प्रापर्टी से जुड़ा कोई बड़ा विवाद हल हो सकता है। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना बनेगी। कारोबार की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए बेहद शुभ और लाभप्रद साबित होगा। आप न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे बल्कि मार्केट में साख बढ़ेगी। हालांकि आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के सितारे अगले पांच दिन बुलंदी पर हैं। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि जोश में आकर होश खोने से बचें। आने वाले पांच दिन में आप अधूरे कार्य को निपटाने में सफल होंगे। किसी भी प्रकार का कर्ज या फिर किसी से धन उधार ले रखा है तो 24 सितंबर तक चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। बड़े से बड़ा फैसला आसानी से लेंगे और खास बात यह कि आपके निर्णय की लोग तारीफ करेंगे। आपका घर और बाहर मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। अचानक से किसी तीर्थयात्रा पर निकलने का भी कार्यक्रम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। हालांकि घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपकी ख्वाहिश जल्द पूरी हो सकती है। 24 सितंबर के आसपास आपको कोई अच्छा आफर मिल सकता है, हालांकि इस विषय में कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। प्रेम संबंध के लिये यह समय अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आने वाले समय उतना ही पैर फैलाना चाहिए जितनी लंबी चादर हो यानी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेने की पहल न करें। इसी प्रकार अपने से ताकतवर लोगों से बेवजह उलझने की भूल भी न करें, वर्ना अपमानित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। आने वाले समय में विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने या फिर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में दूसरों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा। आने वाले समय में आपका मन समाजसेवा से जुड़े कार्यों में लगेगा, लेकिन इस दौरान आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि ऐसा करते समय आपकी निजी लाइफ प्रभावित न होने दें। अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्ते-नातों की दृष्टि से आने वाला समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। किसी बात को लेकर छोटे भाई-बहन से अनबन हो सकती है। माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिलने से भी आपका मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें अन्यथा सामाजिक बदनामी के साथ बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को 24 सितंबर तक किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। ध्यान रहे कि आने वाले समय में आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बनी बात बिगड़ भी सकती है। किसी से क्रोध या आवेश में आकर बातचीत न करें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी परेशानी का सबब बनेंगीं। यदि आप अपने अभिमान को पीछे रखकर लोगों के साथ सुलह समझौते करने को राजी हो जाते हैं तो आपकी आधी मुश्किलें दूर हो सकती हैं। कार्यस्थल पर किसी से टकराने की बजाय लोगों को मिलाकर चलें। यदि आप विदेश में अपना करियर-कारोबार बनाने की सोच रहे हैं तो इसमें आने वाली बाधा के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या चिंता का कारण बनेगी। प्रेम प्रसंग के लिए आने वाले पांच दिन मिलेजुले हैं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे। हालांकि किसी भी प्रकार के विवाद से बचें और गलतफहमियों को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
धनु राशि
धनु राशि के लिए अगले पांच दिन मिलेजुले हैं। आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैसे 24 सितंबर तक सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ रहेंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के हाथ बड़ी डील लग सकती है। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। इस दौरान आपके लंबित काम, मित्रों और परिजनों की मदद से पूरे होंगे। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेगा। 24 सितंबर के आसपास बड़ा खर्च आ सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कोई भी जोखिम भरा निवेश करने से बचें और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। रिश्ते-नाते के लिहाज से 24 सितंबर तक का समय आपके अनुकूल है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और कठिन समय में आपका लव पार्टनर मददगार साबित होगा। भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि
आने वाला समय 24 सितंबर तक मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा, घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े हैं तो बड़ी डील कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। लंबे समय से कोई वित्तीय संकट से घिरे हुए थे तो दूर हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान खानपान और सामान दोनों का ही खूब ख्याल रखें। यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे तो बढि़या ऑफर आ सकता है। हालांकि रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने अपने दिल की बात रखने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को लिए 24 सितंबर तक का समय भागदौड़ भरा रहने वाला है। निजी जीवन से जुड़ी कोई परेशानी या फिर घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंतित कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। आने वाले समय में वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। इस समय आपके वित्तीय कौशल की परीक्षा हो सकती है। यह समस्या कारोबार से जुड़े लोगों से लेकर आम गृहणी को झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में धन का प्रबंधन करके चलें और बेवजह के खर्चों से बचें। आने वाले समय में आपको धन के साथ आपको अपनी ऊर्जा का भी सुदपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आप इस कठिन समय को भी बड़ी आसानी से पार कर जाएंगे। कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान करियर या कारोबार में रिस्क लेने से बचना चाहिए। ध्यान रहे कि यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बन रही हो तो ऐसा करने से बिल्कुल नहीं चूकें। प्रेम संबंध को मजबूत रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं और उतावलेपन से बचें। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपकों सही राह दिखाने के साथ आपका संबल बनेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 24 सितंबर तक का समय मिलाजुला है। निजी जीवन की समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं। घरेलू समस्याओं में उलझे रहने के कारण आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। घर की चिंता को बाहर और बाहर की समस्याओं को घर के भीतर लाने की भूल न करें। मीन राशि के जातकों को सेहत और संबंध पर जरा ज्यादा ही ध्यान देने की जरूरत रहेगी। ऐसे में किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्रता से पेश आएं और किसी के लिए मन में क्रोध न लाएं। मीन राशि वालों को मौसमी बीमारी या फिर किसी पुराने रोग के उभरने से शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में किसी भी छोटी-मोटी पीड़ा की अनदेखी न करें और खानपान के साथ दिनचर्या सही रखें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी बहकावे में आकर जोखिम भरा निवेश न करें और धन का लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। कारोबार से जुड़े लोगों को प्रतिस्पर्धी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। बाजार में आई मंदी भी उनकी चिंता का बड़ा विषय बनेगी। हालांकि इस कठिन समय में आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे और आपके सिर का बोझ हल्का करने में खुले दिन से सहायता करेंगे। आपका भूमि-भवन को लेकर विवाद चल रहा है तो उससे जुड़ा कोई भी निर्णय असंमजस की स्थिति में न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। ऐसे मसलों का हल निकालने के लिए उचित समय का इंतजार करें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने भीतर अहंकार या क्रोध लाने से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
Updated on:
19 Sept 2023 09:44 pm
Published on:
19 Sept 2023 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
