4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Today Horoscope 20 September: बुधवार को मेष, वृष समेत आठ राशियों को व्यापार में लाभ, जानें बाकियों का हाल

Today Horoscope 20 September कल का राशिफल संकेत कर रहा है कि बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन कई राशि के लोगों को व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा। वहीं आज का राशिफल के अनुसार इस दिन कुछ राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा। क्योंकि आज के दिन व्यापार और तर्क शक्ति के कारक बुध ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है। इस संबंध में दैनिक राशिफल में अधिक जानकारी दे रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 19 Sep 2023, 6:56 PM IST

budhvar_rashifal.jpg

बुधवार राशिफल 20 सितंबर 2023

मेष राशि
बोलने से पहले सोचें। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।

वृषभ राशि
कम बोलें, अच्छा बोलें। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है ।

कर्क राशि
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि
दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

ये भी पढ़ेंः Ganesh Utsav: गणपति को प्रसाद में क्यों चढ़ाते हैं मोदक, रोचक है कहानी

तुला राशि
व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी, अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि
अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि
अपनी बातों से लोगो का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है । लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर राशि
आज के दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ राशि
न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।

मीन राशि
आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी।